विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: डेब्यू में शतक के बाद सचिन सहित इन दिग्गजों से मिली पृथ्वी शॉ को बधाइयां

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Thu, 04 Oct 2018 01:12 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 08:54 AM (IST)

पृथ्वी शॉ ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाने के लिए 99 गेंदों का सामना किया।

IND vs WI: डेब्यू में शतक के बाद सचिन सहित इन दिग्गजों से मिली पृथ्वी शॉ को बधाइयां
IND vs WI: डेब्यू में शतक के बाद सचिन सहित इन दिग्गजों से मिली पृथ्वी शॉ को बधाइयां

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में भारत की तरफ से ओपनर पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमा कर सभी का दिल जीत लिया। केवल 18 साल के इस युवा बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 98 गेंद पर 15 चौको की मदद से अपना शतक पूरा किया। 

पृथ्वी शॉ ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाने के लिए 99 गेंदों का सामना किया। इस पारी में शॉ ने 15 चौके जड़े। शॉ अपने पहले मैच में लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन जब इन दोनों के बीच तीन ही रन की साझेदारी हुई थी की राहुल आउट हो गए।

इसके बाद पृथ्वी शॉ और पुजारा ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए 100 से भी ज़्यादा रन की साझेदारी कर ली है। पृथ्वी शॉ भारत के लिए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं। पृथ्वी की बल्लेबाजी देख भारत सहित विदेशी क्रिकेट दिग्गज भी इस युवा बल्लेबाज की पारी की तारीफ करे बिना नहीं रह पाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।