विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs WI: आखिरी वनडे मैच के लिए बिके इतने करोड़ रुपये के टिकट

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 31 Oct 2018 10:51 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 10:59 AM (IST)

इस वनडे सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में 1 नवंबर को खेला जाएगा।

Ind vs WI: आखिरी वनडे मैच के लिए बिके इतने करोड़ रुपये के टिकट
Ind vs WI: आखिरी वनडे मैच के लिए बिके इतने करोड़ रुपये के टिकट

तिरुवनंतपुरम, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां होने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं। भारतीय टीम पांचवें मैच के लिए मंगलवार को यहा पहुंची। मेजबान टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

केरला क्रिकेट संघ (केसीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि 45,000 से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में गुरुवार को हाने वाले मुकाबले से पहले सभी टिकट बिक जाएंगी। केसीए छोत्रों को 50 प्रतिशत कम दाम पर टिकट प्रदान कर रही है।

तिरुवनंतपुरम में 1 नवंबर को होने वाले इस मैच के लिए दर्शकों का उत्साह देखकर बीसीसीआइ ने भी ट्वीट किया। इस ट्वीट में बीसीसीआइ ने दर्शकों के शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

केसीए के अधिकारी ने कहा, 'करीब 30,000 टिकट बिक गए हैं और हमें पूरा भरोसा है कि शेष दो दिनों में अंतिम टिकट भी बिक जाएगा। छात्रों को अपना पहचान पत्र लाने की जरूरत है और 1000 रुपये की टिकट उन्हें 500 रुपये में मिल जाएगी।'

दोनों ही टीमों को यहां लीला राविज होटल में रखा गया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।