विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: बल्लेबाजी के दौरान पुजारा ने क्यों जेब में रखी पानी की बोतल?

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Thu, 04 Oct 2018 11:26 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 Oct 2018 08:54 AM (GMT+05:30)

दरअसल राजकोट में इस समय काफी गर्मी है और इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है।

IND vs WI: बल्लेबाजी के दौरान पुजारा ने क्यों जेब में रखी पानी की बोतल?
IND vs WI: बल्लेबाजी के दौरान पुजारा ने क्यों जेब में रखी पानी की बोतल?

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन मैदान पर चेतेश्वर पुजारा ने कुछ ऐसा किया जो आमतौर पर नहीं देखा जाता। दरअसल पुजारा ने राजकोट टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान अपनी जेब में पानी की बोतल रखी, जो शायद ही किसी खिलाड़ी ने किया हो।

दरअसल राजकोट में इस समय काफी गर्मी है और इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है। अब बार बार पवेलियन से किसी को बुलाने की जगह पुजारा ने जेब में ही पानी की बोतल रखना सही समझा। पुजारा खबर लिखे जाने तक अपना अर्धशतक जड़ चुके थे और गर्मी का असर उन पर साफ देखा जा सकता है।

पुजारा की 19वीं टेस्ट फिफ्टी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। धीमी बल्लेबाजी के लिए मशहूर पुजारा ने इस मैच में केवल 67 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान पुजारा ने 9 चौके लगाए। हालांकि वह शतक पूरा नहीं कर पाए और 86 रन बनाकर आउट हो गए।

यह पुजारा के टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक है। इसके अलावा पुजारा के नाम 62 टेस्ट में 15 शतक भी दर्ज है। पुजारा ने अब तक अपने टेस्ट करियर में करीब 50 की औसत से रन बनाए हैं। 

 क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।