यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ind vs WI: इस तेज़-तर्रार खिलाड़ी ने कर दी बोर्ड से बगावत, ठुकरा दिया कॉन्ट्रेक्ट
पिछले साल, जुलाई में रोच को वेस्टइंडीज टीम में वापस बुलाया गया था। इसके बाद टीम के लिए खेले गए मैचों में उन्होंने 41 विकेट हासिल किए।

एंटिगा, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 4 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ होना है, लेकिन इस सीरीज़ से क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) सुर्खियों में आ गया है। इसकी वजह वेस्टइंडीज़ का एक ओपनिंग खिलाड़ी है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज़-तर्रार बल्लेबाज़ ईविन लुईस ने सीडब्ल्यूआई के अनुबंध को ठुकरा दिया है। सीडब्ल्यूआई ने लुईस को 2018-19 में सफेद गेंद से खेलने का अनुबंध दिया था, लेकिन लुईस ने इसे लेने से इंकार कर दिया।
लुईस के साथ ही साथ तीन अन्य खिलाड़ियों को भी सीडब्ल्यूआई ने अनुबंध दिया था। इसमें कप्तान जेसन होल्डर, बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाजी अल्जारी जोसेफ का नाम शामिल है। तेज़ गेंदबाज केमार रोच ने 2018-19 अनुबंध में सभी प्रारूपों में वापसी की है।
पिछले साल, जुलाई में रोच को वेस्टइंडीज टीम में वापस बुलाया गया था। इसके बाद टीम के लिए खेले गए मैचों में उन्होंने 41 विकेट हासिल किए। इसमें टेस्ट मैचों के 11 विकेट शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि सीडब्ल्यूआई ने इस साल जनवरी में घोषित हुई नई प्रणाली को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों के लिए नए सीजन का अनुबंध तैयार किया है।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें