यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs WI: सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर पहुंच गया विराट का फैन, फिर किया कुछ ऐसा
दूसरे टेस्ट के पहले दिन एक फैन विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के बीच तक पहुंच गया।

नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली के फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं ये शायद किसी को बताने की जरुरत नहीं है। दुनिया के हर कोने में उनके फैंस मौजूद है और यही फैंस उनकी एक झलक या मिलने के लिए बेताब रहते हैं। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान।
दूसरे टेस्ट के पहले दिन एक फैन विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के बीच तक पहुंच गया। इस दौरान इस फैन ने विराट को गले लगाया और उनके साथ सेल्फी भी ली हालांकि जल्दी ही सुरक्षाकर्मियों ने उस फैन को मैदान से बाहर कर दिया।
.jpg)
कुछ ऐसा ही नजारा राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में भी देखने को मिला था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और दो फैंस उनके साथ फोटो लेने के लिए चलते मैच में मैदान पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मियों ने मैदान में पहुंचकर इन युवकों को बाहर किया।
.jpg)
इन युवकों की वजह से कुछ देर खेल रूका रहा। हालांकि विराट कोहली से मिलने के लिए पहली बार घेरा नहीं तोड़ा गया है। इससे पहले आईपीएल के दौरान फिरोजशाह कोटला मैदान में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। इसी साल आईपीएल में विराट कोहली का एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया था और विराट के पैर छूने लगा था।