यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वां वनडे जरूर देखना, हो सकता है 'धौनी' का आखिरी मैच!
वेस्टइंडीज और इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दोनों टी-20 सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धौनी को जगह नहीं दी गई।

नई दिल्ली, जेएनएन। अगर आप महेंद्र सिंह धौनी के फैन है तो आपको 1 नवंबर यानी वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे जरूर देखना चाहिए। जी हां इसका कारण भी हमारे पास ऐसा है कि शायद आप खुद ही ये मैच ना छोड़ना चाहे। दरअसल हो सकता है कि आप भारत में आखिरी बार खेलते हुए देंखे, जी हां अगर धौनी के स्वभाव को देखा जाए ( जो आप शायद कभी नहीं समझ सकते) तो धौनी साल 2019 में होने वाले वर्ल्डकप के बाद अलविदा कह दे।
अब मुद्दे की बात कि भारत वर्ल्डकप से पहले घर में आखिरी वनडे खेल रहा है, उसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। वहां से भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। न्यूजीलैंड के बाद भारत वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा। अब अगर वर्ल्डकप के बाद धौनी ने संन्यास ले लिया तो आप उन्हें कभी भारत में बल्लेबाजी करते नहीं देख पाएंगे।
पिछले कुछ समय से धोनी अपनी बल्लबाजी से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में तो उन्हें टीम में चुना नहीं गया तो आप उनको मैदान में नहीं देख पाएंगे। वैसे भी धौनी कब क्या कर दे कोई नहीं जानता, याद कीजिए साल 2014 में उन्होंने कैसे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी उन्होंने अचानक छोड़ी। इसलिए फैंस ज्यादा डर रहे हैं।
वेस्टइंडीज और इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दोनों टी-20 सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धौनी को जगह नहीं दी गई। धौनी भले ही विकेट के पीछे काफी चुस्त हों, लेकिन इन दिनों उनका बल्ला खामोश चल रहा है। शायद यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के लिए जगह नहीं दी है।
वैसे भी धौनी का हाल ही में प्रदर्शन खराब रहा है। साल 2018 में उन्होंने 18 मैच में करीब 25 की औसत से 252 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी केवल 68.10 का ही रहा। ये उनके पूरे करियर का सबसे खराब स्ट्राइक रेट है। ऐसे में अगर दोनी वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लें तो हैरानी नहीं होगी।