विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI 3rd T20I Preview: फिर सूखी पिच पर रन बरसाने की तैयारी, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 आज

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:00 AM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज में क्रिकेट का आनंद लेने की उम्मीद रखने वाले प्रशंसकों को सिर्फ बल्लेबाजी देखने तक सीमित कर दिया गया है।

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

कपीश दुबे नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज में क्रिकेट का आनंद लेने की उम्मीद रखने वाले प्रशंसकों को सिर्फ बल्लेबाजी देखने तक सीमित कर दिया गया है। सीरीज का सफर तीसरे मुकाबले तक पहुंच चुका है, लेकिन कहानी यहां भी वही होने वाली है जो पहले दो मैचों में दिखी।
इंदौर के होलकर स्टेडियम पर बल्लेबाजों के मुफीद सपाट पिच टीमों को परोसी जाएगी। बल्लेबाजों को यह देखकर भी खुशी होगी कि फिर पहले दो मैचों की तुलना में यहां की सीमाएं कुछ छोटी हैं। यानी जमकर रन बरसना तय है।

दूसरे मैच में बने 501 रन

सीरीज के पहले मैच में कुल 343 रन बने थे, जिसमें भारतीय टीम ने मैच 32 गेंद शेष रहते खत्म कर दिया था। यदि पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी होती तो आंकड़ा कुछ और रहता। वहीं दूसरे मैच में कुल 501 रन बने। यहां लक्ष्य का पीछा कर रही कैरेबियाई टीम के सामने 249 रनों का स्कोर भी छोटा साबित हुआ।

पहले दो मैचों ने दोनों ही टीमों को आत्मविश्वास दिया है। प्रशंसकों के लिए राहत की बात इतनी है कि दोनों टीमें फार्म में हैं। टक्कर सिर्फ बल्लेबाजों के बीच होगी क्योंकि गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ विकल्प हैं नहीं। पिच बल्लेबाजों के मुफीद है तो आउटफील्ड भी बहुत तेज नजर आता है।

 

 

मौसम साफ रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में रविवार को हल्की गर्मी रहेगी और मौसम साफ रहेगा। शाम को ओस का भी खास प्रभाव नहीं होगा। ऐसे में कितना स्कोर सुरक्षित होगा कहा नहीं जा सकता। तीसरे मैच के लिएदोनों टीमें शनिवार दोपहर इंदौर पहुंची। टीमों ने अभ्यास नहीं किया और होटल में ही आराम को वरीयता दी।

भारतीय बल्लेबाजी फार्म में

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के फार्म ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। संजू सैमसन ने भी पिछले मैच में 82 रनों की पारी खेलते हुए विश्वास जीता। ऐसे में टीम के बल्लेबाजीक्रम में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आती। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दो मैचों में 79 रन खर्च करके केवल एक विकेट ले सके हैं। मयंक ने जरूर कुछ उम्मीदें जगाई हैं, लेकिन भारत को दोनों प्रमुख गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस होगी। टीम शिवम दुबे के विकल्प के रूप में नितिश कुमार रेड्डी पर विचार कर सकती है।

होप और रफरफोर्ड का फार्म भारत की चिंता

वेस्टइंडीज की टीम टी-20 क्रिकेट में मजबूत मानी जाती है। पिछले मैच में शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड ने जिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने भारतीय टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दोनों ने मिलकर पिछले 10 मैचों से चला आ रहा भारतीय टीम का विजय अभियान भी रोक दिया था। साथ ही टी-20 क्रिकेट में यह दूसरा मौका था जब किसी टीम ने सफलतापूर्वक 250 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। वेस्टइंडीज टीम पिछले मैच में जीत के बाद वही एकादश फिर मैदान में उतार सकती है।

भारत का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में से तीन भारतीय टीम ने जीते हैं जबकि दो में कैरेबियाई टीम को सफलता मिली है। रोचक बात यह है कि सभी मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है।

दोनों टीमों के कोच का इंदौर से अनोखा नाता

होलकर स्टेडियम में अब तक चार अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से तीन में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने कभी भी इंदौर में टी-20 मैच नहीं खेला है। कैरेबियाई टीम होलकर स्टेडियम में केवल एक बार दिसंबर 2011 को वनडे मैच खेलने आई थी।

इस मैच में टीम को 153 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसी मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 219 रनों की कीर्तिमानी पारी खेली थी जबकि भारतीय टीम ने 418 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उस मैच भारतीय टीम में गौतम गंभीर शामिल थे, जिन्होंने 67 रन बनाए थे। वे अब भारतीय कोच हैं वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी थे, जो अब टीम के कोच हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20I: हार के बाद टीम इंडिया करेगी पलटवार! जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला

यह भी पढ़ें- IND vs WI: इंदौर में वेस्टइंडीज करेगी साउथ अफ्रीका वाला काम, बिगड़ जाएंगे टीम इंडिया के आंकड़े!