विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: श्रीलंका पर टूटी आफत, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ दिग्गज बल्लेबाज; टीम परेशान

Published: Fri, 07 Aug 2026 08:49 AM (IST)

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका के लिए अच्छी खबर नहीं है। श्रीलंकाई टीम के अहम बल्लेबाज को ...और पढ़ें

श्रीलंका के बल्लेबाज को लगी चोट

श्रीलंका के बल्लेबाज को लगी चोट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के दौर पर है जहां उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों के लिए काफी अहम है। लेकिन इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही मेजबान टीम पर संकट आ गया है। उसका एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है जिससे टीम की टेंशन बढ़ गई है।

श्रीलंका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान कुसल मेंडिस चोटिल हो गए हैं। उनको लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2026 में मांसपेशियों में खिंचाव का सामना करना पड़ा है। इस लीग में वह कोलंबो कैप्स की कप्तानी कर रहे थे।

चोट पर कर रहे हैं काम

कुसल मेंडिस की चोट को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी किया है और बताया कि वह इस समय नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी चोट पर काम करेंगे। बयान में उनकी चोट को लेकर किसी और तरह की जानकारी नहीं दी गई कि वह कब तक ठीक होंगे औऱ कितना समय लेंगे।

बयान में लिखा है, "मेंडिस को 19 जुलाई को एसएससी में कोलंबो कैप्स के कैंडी रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में रन लेने के दौरन मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था। इसी के चलते वह नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में जाएंगे जहां और रिहैब होगा।"

श्रीलंका के लिए मुश्किल

अगर मेंडिस की चोट ठीक नहीं होती है तो ये श्रीलंकाई टीम के लिए मुश्किल की बात है। सीरीज शुरू होने में मुश्किल से दो सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में मेंडिस की चोट का ठीक होना मुश्किल दिख रहा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी उनके ठीक होने की कोई टाइमलाइन नहीं बताई है। 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में मेंडिस टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उनके न रहने से टीम की बल्लेबाजी पर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Shubman Gill को अभ्‍यास सत्र के दौरान लगी चोट, भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन

यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में भारतीय बल्लेबाजों की होगी 'अग्नि परीक्षा', प्रैक्टिस मैच से पहले गंभीर ने ली टीम की क्लास