विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs SL: उमरान मलिक की रफ्तार को मिला Axar Patel का साथ, हवा में उड़ते हुए पकड़ा अद्भुत कैच; देंखे वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 12 Jan 2023 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2023 05:37 PM (IST)

Ind vs SL Match Axar Patel Catch श्रीलंका पारी के 34वें ओवर उमरान मलिक कर रहे थे। ओवर की आखिरी ...और पढ़ें

हवा में उड़ते हुए अक्षर पटेल ने लिया गजब का कैच। फोटो- ट्विटर
हवा में उड़ते हुए अक्षर पटेल ने लिया गजब का कैच। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ind vs SL Match Axar Patel Catch: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच के दौरान ईडन गार्डन्स एक हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला। अक्षर पटेल ने उड़ते हुए करुणारत्ने का शानदार कैच पकड़ा। एक पल को लगा कि गेंद छूटते ही बाउंड्री लाइन तक पहुंचेगी, लेकिन अक्षर ने ऐसा नहीं होने दिया।

दरअसल, श्रीलंका पारी के 34वें ओवर उमरान मलिक कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर रफ्तार के सौदागर ने चमिका करुणारत्ने को ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ की गेंद की। चमिका ने बैकफुट पर जाकर शानदार पंच लगाया, लेकिन गेंद पर नियंत्रण नहीं रख पाए। गेंद बल्ले का बाहरी किनारे पर लगी।

बायीं ओर ड्राइव लगाकर लिया शानदार कैच

बल्ले पर लगते ही गेंद गोली की रफ्तार से अक्षर पटेल की तरफ पहुंची। अक्षर ने अपने बायीं तरफ ड्राइव लगाकर उड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा। एक पल के लिए चमिका भी हैरान रह गए। वहीं, अक्षर की इस शानदार फील्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। पूरे स्टेडियम में तालियों का शोर गूंज उठा।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 215 रन

गौरतलब हो कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। श्रीलंका के लिए डेब्यू करने वाले नुवानिडु फर्नांडो ने अर्धशतक जड़ा। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद फर्नांडो ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर श्रीलंका की पारी को 100 के पार पहुंचाया। इसके बाद चाईनामैन कुलदीप यादव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए लंका की पारी को बैकफुट पर धकेल दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बाए।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 51 रन देते हुए तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 30 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए। उमरान मलिक को दो विकेट, जबकि अक्षर पटेल को 1 विकेट हासिल हुआ।

यह भी पढ़ें- श्रीलंकाई बल्‍लेबाज ने अर्धशतक जमाकर अपना डेब्‍यू बनाया खास, फिर 'बेइज्‍जत' होकर लौटना पड़ा पवेलियन

यह भी पढे़ं- 'केएल राहुल आउट होने के तरीके खोजते हैं, कोच को उनकी खामियों पर काम करना चाहिए', पूर्व कप्‍तान ने दी अहम सलाह