विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL Live Streaming: फ्री में देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच, अपनाएं यह तरीका

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Wed, 11 Jan 2023 05:09 PM (IST)

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला ...और पढ़ें

IND vs SL Live Streaming: रोहित शर्मा और दसुन शनाका (डिजाइन फोटो)
IND vs SL Live Streaming: रोहित शर्मा और दसुन शनाका (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स पर खेला जाएगा। 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया की कोशिश इस मैच में अपने प्रदर्शन को दोहराने की होगी, क्योंकि पहले वनडे में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया था।

बल्लेबाजी में जहां विराट कोहली ने शतक लगाया था तो वहीं रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। गेंदबाजी में उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की थी। दोनों ने मिल कर 5 विकेट लिए थे। यदि आप भी इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो आइए पहले मैच से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब होगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच 12 जनवरी, गुरुवार को होगा।

कहां होगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस 1 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। यदि आप बिना सब्सक्रिप्शन, इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं तो डीडी स्पोर्ट्स फ्री डीटीएच की मदद ले सकते हैं। मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw Triple Hundred: पृथ्वी शॉ ने तोड़ा सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर का रिकॉर्ड