विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: दिल्ली से छिनकर इस स्टेडियम को मिली मेजबानी, अचानक बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के विरुद्ध तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

अरुण जेटली स्टेडियम

अरुण जेटली स्टेडियम

HighLights

  1. अब दिल्ली में नहीं होगा पहला वनडे

  2. बदल गया भारत-श्रीलंका मैच का वेन्यू

  3. 13 दिसंबर से श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के विरुद्ध तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत वनडे से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच पहले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन स्टेडियम में निर्माण कार्य के चलते इसे अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है।

सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे 19 दिसंबर को अहमदाबाद में आयोजित होगा। ऐसे में ये भी हो सकता है कि बेंगलुरु में पहला वनडे 13 को खेला जाए और बाद में दोनों वनडे अहमदाबाद में खेले जाएं।

वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारत और श्रीलंका की टीमें टी-20 प्रारूप में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 22 दिसंबर से होगा। भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर श्रीलंका के विरुद्ध सीमित ओवरों की दोनों सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

यह भी पढ़ें- IND vs SL Highlights: ईशान किशन की फिफ्टी से भारत ने श्रीलंका को रौंदा, पाकिस्‍तान से होगा फाइनल मैच

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'सिर्फ स्पिनरों के लिए पिच...', भारत को निराश करने के बाद श्रीलंकाई कोच गैरी कर्स्टन ने कही गंभीर को चुभने वाली बात!