विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA 4th T20I Live Streaming: सोनी लिव या हॉटस्‍टार नहीं, ऐसे फ्री में देख पाएंगे भारत-साउथ अफ्रीका का आखिरी टी20

Published: Thu, 14 Nov 2024 01:18 PM (IST)

साउथ अफ्रीका के‍ खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में IND vs ...और पढ़ें

शुक्रवार को खेला जाएगा आखिरी टी20 मुकाबला। इमेज- बीसीसीआई
शुक्रवार को खेला जाएगा आखिरी टी20 मुकाबला। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. सीरीज में 2-1 से आगे है भारतीय टीम
  2. भारत ने पहला और तीसरा टी20 जीता
  3. जोहानसबर्ग में खेला जाएगा चौथा टी20

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। ऐसे में कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की नजर आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के कप्‍तान एडेन मार्कराम अगला मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेंगे।

भारत ने जीते 2 मुकाबले

सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम 61 रन से जीता था। इसके बाद दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया था। बुधवार को खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। तिलक वर्मा के शतक की बदौलत भारत ने इस मैच पर 11 रन से कब्‍जा जमाया। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा। फैंस भारत में इस मैच को कैसे फ्री में देख सकते हैं।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 13 नवंबर, बुधवार को खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 कितने बजे शुरू होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस रात 8 बजे होगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच को स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं जियो सिनेमा पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखी जा सकती है। दैनिक जागरण पर आपको मुकाबले से जुड़ी हर खबर पढ़ने को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: IND vs SA 3rd T20: न बारिश न खराब लाइट, फिर भी रोका गया मुकाबला; हैरान करने वाला है कारण

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स।

ये भी पढ़ें: 'वह तीन नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहता था', Tilak Varma की गुजारिश का सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा