विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Pak: भारत की दिव्यांग टीम ने नहीं खेला पाकिस्तान से क्रिकेट मैच, इस्लामाबाद में होना था टी-20 मुकाबला

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 06 Mar 2019 08:26 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 01:17 AM (IST)

भारत की डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन फॉर क्रिकेट (डीएएफसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल हैंडीकेप्ड के साथ टी-20 मैच रद कर भी चुकी है।

Ind vs Pak: भारत की दिव्यांग टीम ने नहीं खेला पाकिस्तान से क्रिकेट मैच, इस्लामाबाद में होना था टी-20 मुकाबला
Ind vs Pak: भारत की दिव्यांग टीम ने नहीं खेला पाकिस्तान से क्रिकेट मैच, इस्लामाबाद में होना था टी-20 मुकाबला

जासं, बरेली। पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले के बाद विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होगा या नहीं, इसे लेकर बहस छिड़ी है। उससे पहले भारत की डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन फॉर क्रिकेट (डीएएफसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल हैंडीकेप्ड के साथ टी-20 मैच रद कर भी चुकी है। तब, जबकि इस मैच से भारतीय दिव्यांग टीम के लिए नई राहें खुलने की उम्मीद थी।

गत वर्ष अप्रैल में बांग्लादेश के ढाका में टी-20 मैच खेलने के बाद डीएएफसी और पाकिस्तान क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल हैंडीकेप्ड के बीच मैच तय हुआ था। यह टूर्नामेंट 25 फरवरी से दो मार्च तक इस्लामाबाद में होना था। इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में जवानों के काफिले पर हमला हो गया। इसमें 40 से अधिक जवानों के मारे जाने के बाद देश में आक्रोश पैदा हो गया।

टूर्नामेंट की तिथि करीब आई तब डीएएफसी ने टीम में शामिल खिलाडि़यों से मैच रद करने को लेकर उनकी राय जानी। इसमें बरेली के खिलाड़ी परमानंद गौड़ भी शामिल थे। तब, परमानंद ने यह यह कहते हुए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया कि जिस देश ने हमारे जवानों को मारा, वहां के हवा-पानी से भी मुझे नफरत हो गई हैं। इस माहौल में मैं वहां जाकर मैच नहीं खेल सकता। ऐसी ही प्रतिक्रियाएं बाकी खिलाडि़यों से भी मिली। उसके बाद टीम ने वहां न जाने का फैसला किया। नतीजा, मैच तय तारीख पर नहीं हो सका।

कौन हैं खिलाड़ी परमानंद

परमानंद गौड़ मॉडल रेलवे कॉलोनी निवासी हरिमोहन के बेटे हैं। इससे पहले वह गत वर्ष अप्रैल में बांग्लादेश में टी-20 मैच खेल चुके हैं। क्रिकेटर के साथ एक शानदार एथलीट भी हैं। सौ-200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीते चुके परमानंद अब व‌र्ल्ड गेम की तैयारी में जुटे हैं।

वहीं इसे लेकर डीएफसी के महासचिव एसके गुप्ता ने कहा कि पाक के साथ टी-20 मैच तय था। पुलवामा घटना के बाद इसे रद कर करना पड़ा। अब अप्रैल में बांग्लादेश के साथ प्रतियोगिता आयोजन को लेकर प्रक्रिया चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।