IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू में बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल, टीम इंडिया के ये धुरंधर भी बरसाएंगे आफत!
भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान का सामना करेगी। इस मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी।
-1790929338993_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन इन खेलों में अभी तक का सबसे रोमांचक दिन होने वाला है। इसका कारण वो महामुकाबला है जिसका इंतजार पूरी दुनिया को रहता है। क्रिकेट के मैदान पर शनिवार को मौजूदा गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम का सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है। इस मैच में जो टीम जीतेगी वो गोल्ड मेडल अपने नाम करेगी।
भारत ने जहां श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में मात देकर फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पटक गोल्ड मेडल मैच में कदम रखा है। इन दोनों के बीच जब भी मुकाबला होता है तो पूरी दुनिया टकटकी लगाए देखती है और कल भी यही होने की उम्मीद है, लेकिन अगर ये कहा जाए कि कल के मुकाबले पर पूरी दुनिया का ध्यान पहले से ज्यादा होगा तो गलत नहीं होगा और इसका कारण हैं वैभव सूर्यवंशी।
वैभव करेंगे डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से कोहराम मचाया है। श्रीलंका के खिलाफ भी उनका तूफानी अवतार दिखा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अगर वैभव को कल प्लेइंग-11 में मौका मिलता है तो यह उनका पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर स्तर पर डेब्यू होगा। ऐसे में सभी की नजरें उन पर रहेंगी क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का दबाव अलग होता है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए ये मैच सिर्फ जीतने वाला नहीं होता बल्कि इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होता है और अगर यहां फेल हुए तो आलोचनाएं तो जमकर होती हैं। ऐसे में वैभव इस हाई वोल्टेज मुकाबले में किस तरह का खेल दिखाते हैं इस पर सभी की नजरें होंगी।
इन खिलाड़ियों पर भी रहेगा फोकस
सिर्फ वैभव ही नहीं बल्कि इस मैच में भारत के कुछ और खिलाड़ियों पर भी नजरें टिकी रहेंगी। वैभव के साथ ओपनिंग करने वाले अभिषेक शर्मा उनमें से एक हैं। अभिषेक फॉर्म में और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शतक जमाकर आए हैं। उनकी तूफानी बैटिंग पाकिस्तान के लिए आफत बन सकती है। उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी फोकस होगा जो इंटरनेशनल स्टेज पर पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी करेंगे।
पाकिस्तान बेशक इस समय भारत से कमजोर नजर आ रहा हो, लेकिन उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उसे रोकने के लिए भारत की बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी को भी अपना कमाल दिखाना होगा। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में काफी कुछ जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ-साथ रवि बिश्नोई पर निर्भर करेगा।
