IND vs NZ: न बल्ला चलाया न गेंद फेंकी, फिर भी रिकॉर्ड बुक में नंबर-1 बन गए तिलक वर्मा, जानिए कैसे
भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा तिलक वर्मा ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में ...और पढ़ें

तिलक वर्मा ने किया कमाल
HighLights
तिलक वर्मा ने किया कमाल
दूसरे टी20 में तिलक ने बनाया रिकॉर्ड
तिलक वर्मा ने फील्डिंग से किया कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा शनिवार को रिकॉर्ड बुक में छा गए। वह एक मामले में नंबर-1 बन गए हैं, लेकिन न ही उन्होंने बल्ला चलाया और न ही गेंद फेंकी। फिर भी तिलक ने एक लिस्ट में बादशाहत हासिल कर ली है। उन्होंने यह कमाल किया भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में।
टीम इंडिया ने पहला मैच अपने नाम किया था। दूसरे मैच में भारत की नजरें अपनी बढ़त को दोगुना करने पर है। टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
तिलक ने किया कमाल
भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। पावरप्ले में भी न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट खो दिए थे और इसमें से दो में तिलक का हाथ था। तिलक ने दो कैच पकड़े और इसी के साथ वह एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए। उन्होंने 2026 में अभी तक 26 कैच पकड़े हैं। अभी भारत को इस मैच के बाद तीन मैच और खेलने हैं तो जाहिर तौर पर तिलक के कैच पकड़ने की संख्या में इजाफा होगा।
दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया के डेनिलसन हावोइ हैं जिन्होंने पिछले साल 25 कैच पकड़े थे। यूएई के मुहम्मद वसीम साल 2024 में 24 कैच पकड़ने के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
इन खिलाड़ियों के पकड़े कैच
भारत को इस मैच में पहला विकेट अर्शदीप सिंह ने दिलाया। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने टिम सेइफर्ट को आउट किया। तिलक ने उनका कैच लपका। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल को आउट किया और उनका कैच भी तिलक ने लपका। तिलक भारतीय टीम के सुरक्षित फील्डरों में से एक हैं जिनके पास अगर कैच गया तो छूटने की संभावना न के बराबर है।
