विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ: पांचवां ODI जीतकर टीम इंडिया ने किया करिश्मा, बदला 86 सालों का इतिहास

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 04 Feb 2019 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 01:11 PM (IST)

Ind vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में 35 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। यह भारत की न्यूजीलैंड में दूसरी वनडे सीरीज जीत है। इसी के साथ भारत ने 86 सालों के अपने इतिहास को भी बदल दिया।

Ind vs NZ: पांचवां ODI जीतकर टीम इंडिया ने किया करिश्मा, बदला 86 सालों का इतिहास
Ind vs NZ: पांचवां ODI जीतकर टीम इंडिया ने किया करिश्मा, बदला 86 सालों का इतिहास

वेलिंगटन, जेएनएन। मैन ऑफ द मैच अंबाती रायुडू (90), विजय शंकर (45 ) और हार्दिक पांड्या (45 रन और दो विकेट) के प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में 35 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। यह भारतीय क्रिकेट के 86 साल के इतिहास में न्यूज़ीलैंड में भारत की सबसे बड़ी जीत रही। भारतीय टीम इससे पहले न्यूज़ीलैंड की धरती पर किसी भी प्रारूप में इतनी बड़ी जीत दर्ज़ नहीं कर सकी थी।

वेलिंग्टन में 16 साल बाद मिली जीत 

भारत ने न्यूजीलैंड में अपने दौरों की शुरुआत साल 1967 से थी। इसके साथ ही टीम इंडिया की यह न्यूजीलैंड में दूसरी वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले उसने 2009 में पांच मैचों की सीरीज 3-1 से जीती थी। इसके अलावा भारत को वेलिंगटन में 16 साल बाद पहली जीत हासिल हुई। भारत ने यहां अपना पिछला मैच 2003 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में जीता था।

भारत ने बनाए 252 रन

भारत ने चौथे वनडे की शर्मनाक हार से उबरते हुए यहां अच्छी वापसी की। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन का स्कोर बनाया और फिर मेजबान न्यूजीलैंड को 44.1 ओवर में 217 रन पर समेट दिया।

ऐसी रही कीवी टीम की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को कोलिन मुनरो (24) और हेनरी निकोलस (08) ने सकारात्मक शुरुआत देने की कोशिश की। लेकिन मैन ऑफ द सीरीज रहे तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी (2/35) ने मेजबान टीम के 18 के स्कोर पर निकोलस को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद शमी ने मुनरो को भी आउट कर उसे दूसरा झटका दिया। अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (01) भी कुछ खास नहीं कर सके। 38 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान केन विलियमसन (39) ने टॉम लाथम (37) के साथ 67 रन की साङोदारी कर कीवी टीम को 100 के पार पहुंचाया। लेकिन केदार जाधव ने विलियमसन को शिखर धवन के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। चहल ने कोलिन डि ग्रैंडहोम (11) को भी आउट कर कीवी टीम का छठां विकेट गिरा दिया। आखिरी ओवरों में न्यूजीलैंड के पास दो विकेट बचे थे, लेकिन रन और गेंद के बीच अंतर ज्यादा नहीं था। ऐसे में पूर्व कप्तान धौनी ने क्षेत्ररक्षण साधा। इसका फायदा भी मिला जब हार्दिक की गेंद पर लेग साइड में फ्लिक करने के चक्कर में मिशेल सेंटनर (22) शमी द्वारा लपके गए। मैट हेनरी (नाबाद 17) और टॉड एस्टल (01) कुछ ज्यादा खास नहीं कर सके और कीवी टीम ऑलआउट हो गई।

भारत ने 18 रन पर गंवा दिए थे 4 विकेट 

इससे पहले, भारतीय टीम की हालत एक समय चौथे वनडे की तरह ही दिखाई दे रही थी जब उसने 18 रन के अंदर ही अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इनमें कप्तान रोहित शर्मा (02), शिखर धवन (06), शुभमन गिल (07) और महेंद्र सिंह धौनी (01) के विकेट शामिल थे। यहां से रायुडू ने शंकर (45) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और पांचवे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साङोदारी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। शंकर के आउट होने के बाद भी रायुडू ने जाधव (34) के साथ छठे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साङोदारी की। जाधव को हेनरी ने आउट किया। यहां से पांड्या ने भुवनेश्वर (06) के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आठवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। पांड्या ने पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। पांड्या ने एस्टल के ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।