विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ: टी-20 सीरीज़ में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया, करेगी World Record की बराबरी!

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 05 Feb 2019 10:43 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 05 Feb 2019 02:13 PM (GMT+05:30)

Ind vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन ट्वेंटी मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस बार टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है।

Ind vs NZ: टी-20 सीरीज़ में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया, करेगी World Record की बराबरी!
Ind vs NZ: टी-20 सीरीज़ में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया, करेगी World Record की बराबरी!

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन ट्वेंटी मैचों की सीरीज बुधवार से वेलिंगटन में खेली जाएगी। ये टी-20 सीरीज़ भारतीय टीम के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस बार टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है। भारत के पास इस सीरीज को जीतकर या बराबरी पर समाप्त करते हुए पाकिस्तान के खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी का मौका रहेगा। वनडे सीरीज में 4-1 की ऐतिहासिक जीत के कारण टीम इंडिया के हौसले बुलंद होंगे और रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के लिए केन विलियम्सन की टीम के खिलाफ पूरी ताकत लगाएंगे।

टीम इंडिया तोड़ेगी पाक का विश्व रिकॉर्ड!

इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टी-20 सीरीज में अपराजेय रहने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर है जो लगातार 11 सीरीज अपराजित रहा था। भारत में 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान लगातार 11 टी-20 सीरीज में अपराजेय रहा और उसका यह क्रम पिछले दिनों द. अफ्रीका के हाथों हार के साथ टूटा था।

भारत इस समय पिछली 10 टी-20 सीरीज में अपराजेय बना हुआ है और यदि वह कीवी टीम के खिलाफ इस टी20 सीरीज को जीत ले या ड्रॉ भी करवा ले तो वह पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। इसके बाद भारत को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है जिसमें उसके पास पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका रहेगा।

जुलाई 2017 के बाद से टी-20 सीरीज़ नहीं हारा भारत

भारत ने पिछली बार 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के हाथों 1 टी-20 मैच की सीरीज गंवाई थी, उसके बाद से टीम इंडिया लगातार 10 टी-20 सीरीज में अपराजेय बनी गई हैं। इस दौरान उसने 8 सीरीज में जीत दर्ज की जबकि उसकी 2 सीरीज ड्रॉ रही है। भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों सीरीज ड्रॉ रही। उसने 2017-18 में दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली और फिर 2018-19 में उसकी 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही।

भारत की पिछली 10 टी-20 सीरीज

भारत ने श्रीलंका को 1-0 से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 1-1 से ड्रॉ

भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया

भारत ने श्रीलंका को 3-0 से रौंदा

भारत ने द. अफ्रीका को 2-1 से हराया

भारत ने निदाहास ट्राई सीरीज का खिताब जीता

भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हराया

भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से पराजित किया

भारत ने विंडीज को 3-0 से रौंदा

भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 1-1 से ड्रॉ

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।