विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ T20I : ईशान किशन ने खोला अपनी जर्सी नंबर का राज, इस महान खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 26 Jan 2023 05:21 PM (IST)

IND vs NZ T20I नेट अभ्यास के दौरान बीसीसीआई ने रांची के लोकल ब्वाय ईशान किशन का इंटव्यूर लिया। इसमें ...और पढ़ें

भारत ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन। फोटो- ट्विटर
भारत ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को तीन टी20I सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा। भारत ने हाल ही में संपन्न हुई वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था। अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 सीरीज भी जीतने को देखेगी। दोनों टीमें रांची पहुंच गई हैं। शुक्रवार को भारतीय टीम ने नेट सत्र में हिस्सा लिया।

नेट अभ्यास के दौरान बीसीसीआई ने रांची के लोकल ब्वाय ईशान किशन का इंटव्यूर लिया। इसमें उनके क्रिकेट से जुड़े कई सारे सवाल पूछे। ईशान किशन से उनकी जर्सी नंबर के बारे में पूछा गया। इस पर ईशान किशन ने कहा, पहले मैं अपनी जर्सी का नंबर 23 चाहता था, लेकिन यह नंबर पहले से ही कुलदीप यादव के पास था तो मैंने मां को फोन किया और सारी बात बताई। इस पर मां ने 32 नंबर लेने को कहा। मैंने बिना सवाल किए यह नंबर ले लिया।

धोनी को बताया अपना आदर्श

वहीं, ईशान से उनके आइडियल क्रिकेटर के बार में सवाल किया गया। इस पर ईशान ने कहा, उनके आदर्श खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं। जबसे वह प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, तब से वह धोनी को फॉलो कर रहे। इसके पीछे की वजह उन्होंने एक ही राज्य से संबंध होना बताया। साथ ही धोनी से पहला ऑटोग्राफ लेने के बारे में कहा, मैं जब 18 साल का था तब मैंने माही भाई से अपने बैट पर ऑटोग्राफ लिया था।

टी20 मैच में कर सकते हैं भारत के लिए ओपनिंग

बता दें कि ईशान किशन टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। रिषभ पंत की गैरहाजिरी में वह टीम के लिए विकेटकीपिंग का कार्यभार संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह टी20 में भारत के लिए ओपनिंग भी कर सकते हैं। बीसीसीआई ने ईशान से लिए गए इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी और कोहली ने केएल राहुल को दिया शादी का तोहफा, 3.50 करोड़ रुपये है दोनों गिफ्ट की कीमत

यह भी पढ़ें- शोले-2 जल्द आ रही...रांची में धोनी से मुलाकात के बाद हार्दिक ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट