विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind Vs NZ T20: न्यूजीलैंड ने इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

By Digpal SinghEdited By:
Published: Wed, 30 Jan 2019 10:02 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 02:03 PM (IST)

न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे में मिली हार के बाद टीम में बड़े बदलाव किए हैं।

Ind Vs NZ T20: न्यूजीलैंड ने इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल
Ind Vs NZ T20: न्यूजीलैंड ने इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

ऑकलैंड, एजेंसी। न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे में मिली हार के बाद टीम में बड़े बदलाव किए हैं। अंतिम दो वनडे के लिए टीम में बदलाव करने के बाद चयनकर्ताओं ने अब टी20 सीरीज के लिए घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम डैरिल मिशेल और ब्लेयर टिकनेर हैं।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर डैरिल मिशेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को अपनी टी20 टीम में शामिल किया है। बता दें कि पांच वनडे मैचों की सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ अपनी धरती पर तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। डैरिल मिशेल पूर्व रग्बी कोच जॉन मिशेल के पुत्र हैं। उन्हें डॉमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट और न्यूजीलैंड ए की तरफ से वनडे क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म दिखाने की वजह से टीम में शामिल किया गया है। हालांकि तेज गेंदबाज टिकनेर हैमिल्टन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 में टीम से जुड़ेंगे और वह लोकी फर्ग्यूसन की जगह लेंगे।

जिमी नीशम के चोटिल होने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम में शामिल किए गए डग ब्रासवेल को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गाविन लार्सेन ने कहा - मिशेल ने कुछ शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपने लिए जगह जीती है। हाल ही में 23 गेंदों पर खेली गई उनकी 61 रन की पारी उनमें से एक है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।