विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ: रोहित को ये कहां फंसा गए कोहली, अब इस मुश्किल से कैसे निकलेंगे 'हिटमैन'?

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 30 Jan 2019 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 10:32 AM (IST)

Ind vs NZ: चौथे वनडे में विराट कोहली की जगह कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। क्योंकि कोहली को आराम दिया गया है और अब वो न्यूज़ीलैंड दौरे के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।

Ind vs NZ: रोहित को ये कहां फंसा गए कोहली, अब इस मुश्किल से कैसे निकलेंगे 'हिटमैन'?
Ind vs NZ: रोहित को ये कहां फंसा गए कोहली, अब इस मुश्किल से कैसे निकलेंगे 'हिटमैन'?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मौजूदा वनडे सीरीज़ का चौथा मैच 31 जनवरी को हैमिल्टन के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विराट कोहली की जगह कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। क्योंकि कोहली को आराम दिया गया है और अब वो न्यूज़ीलैंड दौरे के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। कोहली तो सीरीज़ जीताकर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां बिताने चले गए, लेकिन रोहित शर्मा को वो एक जगह फंसा गए। चौथा मैच हैमिल्टन के मैदान पर खेला जाएगा। रोहित शर्मा के लिए चौथे मैच में कप्तानी करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा, क्योंकि इस मैदान पर भारतीय टीम का जो रिकॉर्ड रहा है वो काफी खराब है। बात सिर्फ खराब रिकॉर्ड की होती तो भी ठीक था, लेकिन इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम है।

हैमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड खराब 

चौथा मैच हैमिल्टन के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इस मैदान पर भारत ने अब तक नौ वनडे मैच खेले है। इनमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम है। इस मैदान पर 2003 में न्यूज़ीलैंड ने भारतीय टीम को सिर्फ 122 रन पर ऑलआउट कर दिया था। 

रिकॉर्ड सुधारने पर भारत की नज़र

भारतीय टीम की नज़र अब हैमिल्टन में इस रिकॉर्ड को सुधारने पर होगी। भारतीय टीम पहले ही मौजूदा वनडे सीरीज़ को अपने नाम कर चुकी है और वो विजय रथ पर भी सवार है। ऐसे में भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि टीम इंडिया न सिर्फ इस मुकाबले में जीत दर्ज़ कर बल्कि इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर भी बना दे। वैसे आपको बता दें कि इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 363/4 का स्कोर बनाया था।

वैसे आपको बता दें कि टीम इंडिया पहले ही ये वनडे सीरीज़ अपने नाम कर चुकी है। भारत ने पहले तीनों मैच जीतकर सीरीज़ में 3-0 की बढ़त बनाई हुई है, तो ऐसे में चौथे मैच में काफी प्रयोग देखने को मिल सकते हैं। भारत ने 10 साल के बाद न्यूज़ीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने धौनी की कप्तानी में 2009 में वनडे सीरीज़ जीती थी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।