विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ: भारत को अजेय बढ़त दिलाकर, अनुष्का संग ये कहां पहुंच गए विराट कोहली?

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 29 Jan 2019 11:46 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Jan 2019 11:52 AM (GMT+05:30)

Ind vs NZ: सीरीज के आखिरी दो वनडे और इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज में विराट नहीं खेलेंगे, उन्हें आराम दिया गया है।

Ind vs NZ: भारत को अजेय बढ़त दिलाकर, अनुष्का संग ये कहां पहुंच गए विराट कोहली?
Ind vs NZ: भारत को अजेय बढ़त दिलाकर, अनुष्का संग ये कहां पहुंच गए विराट कोहली?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही मौजूदा वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए अब ये न्यूज़ीलैंड दौरा खत्म हो गया है, क्योंकि बीसीसीआइ ने उन्हें पहले तीन वनडे मैच के बाद आराम देने का फैसला किया था। कोहली भारत को वनडे सीरीज़ में अजेय बढ़त दिलवाने के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा संग छुट्टी मनाने निकल पड़े हैं।

विराट कोहली ने ट्वीट् में एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को अपडेट किया है। तस्वीर में विराट और अनुष्का हवाई अड्डे पर दिख रहे हैं। विराट ने लिखा है Away we go ❤️😃#travelswithher। हालांकि कोहली ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने कहां जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सीरीज के आखिरी दो वनडे और इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज में विराट नहीं खेलेंगे, उन्हें आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे. सीरीज का चौथा वनडे हेमिल्टन में 31 जनवररी को खेला जाएगा।

आपको बता दें कि भारत ने 10 साल के बाद न्यूज़ीलैंड में कोई वनडे सीरीज़ जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने एम एस धौनी की कप्तानी में साल 2009 में न्यूज़ीलैंड को वनडे सीरीज़ में मात दी थी। इस जीत के साथ ही विराट कोहली एशिया में सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं।

बतौर भारतीय कप्तान विराट कोहली का तीसरा वनडे मैच 63वां मुकाबला रहा। इस मैच में जीत हासिल करते ही कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को 47वीं वनडे जीत दिलाई। इस जीत के बाद कोहली 63 मैच में कप्तानी करने के बाद जीत दिलाने के मामले में दुनिया में तीसरे और एशिया में पहले स्थान पर आ गए हैं। कोहली से आगे सिर्फ दो ही दिग्गज कप्तान हैं। वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गज़ कप्तान क्लाइव लायड और रिकी पॉंटिंग कोहली से आगे हैं। इन दोनों की टीमों ने इनकी कप्तानी के पहले 63 वनडे मैचों में 50 जीत दर्ज़़ की थी। कोहली इन दोनों से तीन जीत पीछे रह गए। वो 63 मैचों में कप्तानी के बाद सबसे ज़्यादा जीत हासिल करने वाले एशियाई कप्तान बन गए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।