विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ: सीरीज़ गंवाने के बाद न्यूज़ीलैंड ने चली बड़ी चाल, इस धाकड़ खिलाड़ी को किया शामिल

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 29 Jan 2019 11:18 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 02:03 PM (IST)

Ind vs NZ: भारत ने शुरुआती तीन एकदिवसीय मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Ind vs NZ: सीरीज़ गंवाने के बाद न्यूज़ीलैंड ने चली बड़ी चाल, इस धाकड़ खिलाड़ी को किया शामिल
Ind vs NZ: सीरीज़ गंवाने के बाद न्यूज़ीलैंड ने चली बड़ी चाल, इस धाकड़ खिलाड़ी को किया शामिल

माउंग माउंगानुई, जेएनएन। भारत से वनडे सीरीज़ गंवाने के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम ने आखिरी दो मैचों के लिए अपनी टीम में दो खास खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा है। न्यूज़ीलैंड ने धाकड़ ऑलराउंडर जेम्स नीशम और लेग स्पिनर टॉड एस्टल को भारत के खिलाफ अंतिम दो एक दिवसीय मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। चौथा वनडे मैच 31 जनवरी और पांचवां तथा आखिरी वनडे तीन फरवरी को खेल जाना है। इस सीरीज में भारत 3-0 की अजेय बढ़त पर है।

तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल और लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को टीम से बाहर कर दिया गया है।  न्यूजीलैंड की टीम पहले ही वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। ब्रेसवेल पिछले दो मैचों में गेंद से महंगे साबित हुए थे। वह अपने तीन मैचों में केवल एक ही विकेट ले पाए । हालांकि उन्होंने दूसरे एकदिवसीय मैच में तेज अर्धशतक लगाकर बल्ले से अच्छा योगदान दिया था। वहीं दूसरी ओर सोढी भी पिछले दो मैचों में गेंद से प्रभावित करने में असफल रहे।

नीशम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान लगभग दो साल बाद वनडे में वापसी की थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने तीन मैचों में दस छक्के मारे थे। वह श्रीलंका सीरीज के बाद हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे थे। फिट होने के बाद, नीशम ने सुपर स्मैश में वेलिंगटन के लिए कुछ मैच खेले,जिसके बाद उन्हें न्यूज़ीलैंड की टीम में चुना गया।

स्पिन गेंदबाज टॉड एस्टल ने न्यूज़ीलैण्ड के लिए अब तक सिर्फ 11 मैच ही खेले हैं। वह घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हुए थे। इस महीने एस्टल ने चार बार सुपर स्मैश में कैंटरबरी के लिए अपनी फिटनेस साबित की। उनके पास अपने प्रदर्शन के आधार पर विश्वकप में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।

न्यूज़ीलैंड के मुख्य चयनकर्ता गाविन लार्सन ने कहा कि, 'ऑलराउंडर जेम्स नीशम और टॉड एस्टल का न्यूज़ीलैंड टीम में स्वागत है। श्रृंखला में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं। हम अभी भी टीम में चयन के लिए, विकल्प खुले रखना चाहते हैं।'

गौरतलब है कि भारत ने शुरुआती तीन एकदिवसीय मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।  अगले दो मैचों में भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।

न्यूजीलैंड टीम 

केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रैंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), कोलिन मुनरो, जेम्स नीशम, हैनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी और रॉस टेलर।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।