विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 3rd T20 Playing 11: तीसरे टी20 में टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, बाहर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, ऑलराउंडर की होगी एंट्री!

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:35 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच अपने नाम करती है तो फिर वह सीरीज पर कब्जा जमा ...और पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कल 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल करते हुए 2-0 की बढ़त ले ली है। अब तीसरा मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इस मैच में जीत टीम इंडिया को सीरीज दिला देगी और इसलिए वह किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। इसी को देखते हुए तीसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है।

टीम इंडिया को इस मैच से पहले एक बुरी खबर मिली है। टीम के मुख्य बल्लेबाजों में गिने जाने वाले ईशान किशन अभी तक फिट नहीं पो पाए हैं और इसी कारण तीसरे मैच में वह नहीं खेलेंगे।

वैभव जाएंगे बाहर?

दूसरे टी20 मैच में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था। वह ओपनिंग करने नहीं आए थे और तीसरे नंबर पर उतरे थे। 15 साल के इस बल्लेबाज के बल्ले से सिर्फ चार रन ही निकले थे। तीसरे मैच में टीम वैभव को बाहर कर सकती है। इसका कारण यह है कि वैभव को उनके स्वाभाविक बल्लेबाजी क्रम पर मौका नहीं मिल पाएगा और अन्य क्रम पर खेलना उनके लिए परेशानी है। इसके अलावा टीम के बाकी बल्लेबाजों के क्रम में भी बदलाव होता है। वहीं, टीम के पास ऐसा विकल्प है जो ईशान की तरह निचले क्रम में खेल सकता है। टीम शिवम दुबे को मौका दे सकती है।

वैसे भी बीते दो मैचों में टीम को फिनिशर की जरूरत पड़ी है और शिवम इस काम को बखूबी निभा सकते हैं। उनके आने से आखिरी ओवरों में जो रन बनाने की चिंता पैदा हुई थी उसको थोड़ा आराम मिल सकता है। नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने दोनों मैचों में अहम पारियां खेल अपनी जगह पक्की कर ली है।

गेंदबाजी में नहीं होगा बदलाव?

जहां तक गेंदबाजी की बात है तो यहां बदलाव की संभावना कम नजर आती है। प्रिंस यादव को पिछले मैच में मयंक यादव की जगह मौका मिला था। उनकी जगह पक्की है। भुवनेश्वर कुमार का अनुभव टीम के काम आएगा ही। वहीं, अर्शदीप सिंह का खेलना भी तय है। स्पिन में अक्षर पटेल की जगह पक्की ही है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: तीसरे टी20 मैच से भी बाहर हुए ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी की जगह हुई पक्की!

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड को पटक टीम इंडिया ने जमाया 'दोहरा शतक', इस मुकाम पर पहुंचने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम