विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ: 20 साल के पृथ्वी शॉ ने किया वनडे डेब्यू, टेस्ट में धमाकेदार शतक से किया था आगाज

By Viplove KumarEdited By:
Published: Wed, 05 Feb 2020 07:38 AM (GMT+05:30)

20 साल से पृथ्वी ने भारतीय पारी की शुरुआत की और वनडे में अपना डेब्यू किया। भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जमाया था।

Ind vs NZ: 20 साल के पृथ्वी शॉ ने किया वनडे डेब्यू, टेस्ट में धमाकेदार शतक से किया था आगाज
Ind vs NZ: 20 साल के पृथ्वी शॉ ने किया वनडे डेब्यू, टेस्ट में धमाकेदार शतक से किया था आगाज

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में पहला वनडे मुकाबला खेलने उतरी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के इस पहले मुकाबले में युवा पृथ्वी शॉ को वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। 20 साल से पृथ्वी ने भारतीय पारी की शुरुआत की और वनडे में अपना डेब्यू किया। भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जमाया था।

बुधवार 5 फरवरी का दिन भारतीय टीम के युवा ओपनर के लिए बेहद यादगार बन गया। 20 साल 88 दिन के पृथ्वी पहली बार भारत की तरफ से वनडे इंटरनेशनल में खेलने उतरे। इस युवा ओपनर ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और पहले मैच की पहली ही पारी में शानदार शतक बनाया था।

शानदार फॉर्म में पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। न्यूजीलैंड में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए प्रैक्टिस मैच में 100 गेंद पर 150 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने 8 महीने के बैन के बाद वापसी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी ने बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए धमाकेदार दोहरा शतक जमाया था।

पृथ्वी ने टेस्ट डेब्यू पर जमाया था शतक

साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पृथ्वी ने भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू किया था। पहले ही मैच की पहली पारी में उन्होंने 154 गेंद पर 134 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान पृथ्वी ने 19 चौके लगाए थे। दूसरे टेस्ट में भी पृथ्वी ने शानदार अर्धशतक बनाया था। पृथ्वी ने पहली पारी में 53 गेंद पर 70 रन बनाए थे।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।