विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पक्का! टीम इंडिया ने मैच से पहले दे दिया बड़ा हिंट- Video

Published: Fri, 26 Jun 2026 02:21 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज पहले टी20 मैच में आयरलैंड से है। इस मैच में सभी की नजरें इस ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं सभी की नजरें

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं सभी की नजरें

HighLights

  1. भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आयरलैंड से

  2. बेलफास्ट में खेला जाएगा पहला टी20 मैच

  3. वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं डेब्यू 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और अंडर-19 इंडिया में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया में जगह पाई है। महज 15 साल की उम्र में बाएं हाथ का ये बल्लेबाज दिखा चुका है कि इसमें प्रतिभा तो है बस चाहिए तो मौका। बहुत संभव है कि वैभव को ये मौका आज मिल जाए।

टीम इंडिया इस समय आयरलैंड के दौरे पर है जहां उसे दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाना है। इस मैच से पहले ऐसे संकेत देखने मिले हैं जो वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू की तरफ इशारा कर रहे हैं।

नेट्स पर दिखाया तूफानी अवतार

वैभव ने मैच से पहले टीम इंडिया के नेट्स पर बल्लेबाजी की। इस युवा बल्लेबाज ने काफी देर तक बल्लेबाजी की और शानदार शॉट्स लगाए। उनका नौ लुक शॉट्स चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर मैच से पहले उन्हें खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है जिनके मैच में खेलने की संभावना होती है। वैभव को नेट्स में बल्लेबाजी का मौका मिला है। ऐसे में हो सकता है कि वह पहले मैच में डेब्यू कर लें।

 

वैभव ने नेट्स पर सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं की बल्कि गेंदबाजी भी की। बाएं हाथ के स्पिनर वैभव ने नेट्स पर अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी की। ऐसे में अगर वैभव डेब्यू करते हुए दिख जाएं तो हैरान नहीं होनी चाहिए।

 

बना देंगे रिकॉर्ड

अगर वैभव डेब्यू करते हैं तो वह कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनमें से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है। वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। ये रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव का नाम प्लेइंग-11 में आता है तो सचिन का ये रिकॉर्ड टूटना तय है।

यह भी पढ़ें- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका तो चकनाचूर कर देंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड!

यह भी पढ़ें- IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर फिरेगा पानी, इंद्रदेवता डालेंगे खलल! जानिए मौसम का ताजा हाल