IND vs IRE: 'वैभव सूर्यवंशी टिकट बेचने आया है', डेब्यू का मौका न मिलने पर भड़के फैंस; गंभीर को सुनाई खरी खोटी
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला है और इससे फैंस काफी ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे। हालांकि, उनका और फैंस का इंतजार बढ़ गया है। बेलफास्ट में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने वैभव को डेब्यू का मौका नहीं दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया है।
वैभव ने अपनी तूफानी बैटिंग के दम पर बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसी कारण उनके डेब्यू का इंतजार हर किसी को है। पहले मैच में भी उनको मौका नहीं मिला था और फैंस निराश हुए थे। दूसरे मैच में भी यही हाल है।
'टिकट बेचने आया है'
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अय्यर ने जब प्लेइंग-11 का एलान किया तो उसमें दो खिलाड़ियों का डेब्यू था, लेकिन इसमें वैभव का नाम नहीं था। प्रिंस यादव और सू्र्यांश शेड्गे आज अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस और वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश को मौका मिला है।
वैभव का नाम देखकर एक बार फिर सभी को निराशा हुई और सोशल मीडिया पर ये चर्चा का मुद्दा बन गया। एक यूजर ने लिखा, "वैभव सूर्यवंशी टीम में सिर्फ टिकट बेचने के लिए है।"
वहीं एक और यूजर ने लिखा, "वैभव सूर्यवंशी का टीम में होना जरूरी है।"
Vaibhav Suryavanshi is in the team just to sell tickets. pic.twitter.com/Es67Du7jLd
— Kartik Sharma (@KartikSharmaFC) June 28, 2026
मैं चाहता हूं आज भी हार जाए इंडिया गंभीर का घमंड टूटे -101 लोगों को राजभोग खिलाऊंगा,
— Ranjan Singh (@RanjanSinghh_) June 28, 2026
बोला था ना Vaibhav Suryavanshi नहीं खेलेगा !
घमंडी Gautam Gambhir ने आज फिर Vaibhav Suryavanshi को नहीं खिलाया, बोला था ना नहीं खिलाएगा;
Prince Yadav को मौका मिला है, Suryansh को Sundar की जगह… pic.twitter.com/0uswMH9HjV
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेड्गे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
आयरलैंड- लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।
यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस और सूर्यांश करेंगे डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार
यह भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा कलंक, विराट कोहली के 'फ्लॉप क्लब' में हुए शामिल
