IND vs ENG: गुरनूर बराड़ को ICC ने फटकार लगाते हुए दी बड़ी सजा, भारतीय गेंदबाज ने पहले ODI में की थी गलती
भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को आईसीसी ने कड़ी सजा दी है। उन्होंने पहले वनडे मैच में एक गलती की थी, जिसकी वजह से उन्हें सजा मिली है।

गुरनूर बराड़

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने एक बड़ी गलती कर दी थी। इसके लिए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सजा दी है और वॉर्निंग भी मिली है। आईसीसी ने अपना फैसला कार्डिफ में खेले जाने वाले दूसरे वनडे से ठीक पहले सुनाया है।
बराड़ ने पहले वनडे में अपने शुरुआती स्पेल में प्रभावी नहीं दिखे थे। उनके खिलाफ बेन डकेट ने तगड़ा प्रहार किया था। हालांकि, दूसरे स्पेल में बराड़ ने वापसी की और 3 विकेट हासिल किए। इस मैच में डकेट के साथ कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से उन्हें आईसीसी की तरफ से सजा मिली है। अगर वे तीन बार ये गलती और करते हैं, तो उनके ऊपर बैन लग सकता है।
गुरनूर बराड़ ने को ICC ने दी सजा
बराड़ के ऊपर आईसीसी के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। ये नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी या उसके आसपास खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने से जुड़ा है। इस नियम के तहत अगर प्लेयर को दोषी पाया जाता है, तो उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट दिया जाता है।
ये घटना इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में घटी। गेंदबाजी के दौरान बराड़ ने बॉल को उठाकर बेन डकेट की तरफ फेंका था। मैच रेफरी और अंपायर ने इसे खतरनाक माना था। मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स, तीसरे अंपायर सैम नोगाज्स्की और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन ने उनके खिलाप ये आरोप लगाया था। लेवल 1 के उल्लंघन पर खिलाड़ी को कम से कम फटकार और अधिक से अधिक मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट प्वाइंट्स दिए जाते हैं।
खिलाड़ी को झेलना पड़ सकता है बैन
बराड़ को एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है। ये 24 महीने तक उस खिलाड़ी के नाम रहता है और उसके बाद हटा दिया जाता है। अगर इन 24 महीने के भीतर खिलाड़ी चार या फिर उससे अधिक डिमेरिट प्वाइंट हासिल करता है, तो उसके ऊपर मैच बैन लग सकता है। प्लेयर के ऊपर एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 मैच, जो भी पहले हो। ऐसे में बराड़ को आगे से अपनी इस गलती के लिए ध्यान रखना होगा।
