IND vs ENG Playing-11: तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, जसप्रीत बुमराह बाहर; कुलदीप यादव फिर निराश
भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे वनडे में तीन बदलावों के साथ उतरी है। इसमें जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। उनको दूसरे वनडे में चोट लग गई थी।

भारतीय टीम ने किए तीन बदलाव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था। वहीं मेजबान इंग्लैंड ने दूसरा मैच जीत सीरीज बराबर कर ली थी। अब क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले मैदान पर विजेता का फैसला होगा।
भारत को इस मैच से पहले एक झटका लग गया था। वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए थे। उनकी जगह हर्ष दुबे को शामिल किया गया था, लेकिन उनको प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है।
केएल राहुल की वापसी, बुमराह चोटिल
दूसरे मैच में बीमारी के कारण टीम से बाहर गए केएल राहुल की वापसी हुई है। ईशान किशन को उनकी जगह दूसरे मैच में मौका मिला था, लेकिन वह इस मैच में भी हैं। सुंदर की जगह उनको मौका दिया गया है। एक बार फिर कुलदीप यादव को इंतजार करना पड़ा है।
वहीं भारत को एक और झटका लगा है। उसके मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। बीसीसीआई ने बताया है कि बुमराह को दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए घुटने में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं शिवम दुबे की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़,प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जैकब बैथल, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd ODI Live Streaming: क्या बदल जाएगा आखिरी मैच का समय? जानिए कैसे ले सकते हैं इस मुकाबले का लुत्फ
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: किंग कोहली नहीं, शुभमन गिल ने जो रूट को बताया चेज मास्टर; वॉशिंगटन सुंदर के लिए बने रक्षा कवच
