IND vs ENG 3rd ODI Live Streaming: क्या बदल जाएगा आखिरी मैच का समय? जानिए कैसे ले सकते हैं इस मुकाबले का लुत्फ
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच काफी अहम है। इस मैच को जो जीतेगा वो ...और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच निर्णायक होगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच काफी अहम है। एक कारण तो ये है कि इस मैच पर ही सीरीज के विजेता का फैसला निर्भर है। दूसरा कारण है रोहित शर्मा। गुरुवार से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि ये रोहित के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे खारिज किया, लेकिन फैंस के मन में कहीं न कहीं बेचैनी तो होगी ही।
साथ ही फैंस इस बात को लेकर भी बेसब्र होंगे कि कहीं इस मैच का समय बदल तो नहीं जाएगा। तो ये बात एक दम सही है। इस मैच के समय में बदलाव देखने को मिलेगा। बताते हैं आपको कब शुरू होगा मैच और कहां खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच रविवार 19 जुलाई को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दिन में साढ़े तीन बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस तीन बजे होगा
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है
किस एप पर फ्री में देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच जियोहॉटस्टार पर फ्री में देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: किंग कोहली नहीं, शुभमन गिल ने जो रूट को बताया चेज मास्टर; वॉशिंगटन सुंदर के लिए बने रक्षा कवच
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कार्डिफ वनडे में भारत की हार के सबसे बड़े 'गुनहगार', इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया
