विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: Virat Kohli के शतक पर झूमे फैंस, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 20 Oct 2023 06:00 AM (IST)

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 97 गेंद पर 6 चौके ...और पढ़ें

बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने जड़ा शतक। फोटो- एपी
बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने जड़ा शतक। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी। भारत ने चार मैचों में लगातार चार जीत दर्ज कर ली है। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। कोहली के इस शतक फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 97 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 103 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली ने वनडे में कुल 48 सेंचुरी पूरी कर ली है। हालांकि, इस शतक के पीछे केएल राहुल का भी काफी बड़ा हाथ रहा। राहुल ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और विराट कोहली का काफी अच्छा साथ दिया।

सोशल मीडिया पर विराट के शतक को लेकर फैंस की प्रतिकिया:-