विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN T20 WC 2022: शाकिब के लिए काल हैं भुवनेश्वर कुमार, आंकड़े झूठ नहीं बोलते

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 02 Nov 2022 02:02 PM (IST)

IND vs BAN T20 WC 2022 भारत के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के ...और पढ़ें

शाकिब अल हसन के खिलाफ भुवनेश्वर का रिकॉर्ड शानदार। फोटो ट्विटर
शाकिब अल हसन के खिलाफ भुवनेश्वर का रिकॉर्ड शानदार। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs BAN T20 WC 2022 एडिलेड में बुधवार को भारत और बांग्लादेश की टीमें इस टी20 विश्व कप में पहली बार भिड़ेंगी। टी20 विश्व कप में भारत का बांग्लादेश के खिलाफ आंकड़े अच्छे हैं। भारत और बांग्लादेश टी20 विश्व कप में तीन बार भिड़े हैं और तीनों ही बार भारत को जीत मिली है। वहीं एक और चौंकाने वाला आंकड़ा है।

भारत के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खिलाफ गजब का आंकड़ा है। भुवी बांग्लादेशी कप्तान के लिए भयावह हैं। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में शाकिब भुवनेश्वर को तीन गेंद से अधिक नहीं खेल पाते। उन्होंने अब तक भुवी की कुल 12 गेंदों का सामना किया है, जिनमें उन्होंने 11 रन बनाए हैं और 4 बार भुवनेश्वर की गेंद का शिकार बने हैं। आर अश्विन ने भी शाकिब को 3 बार अपना शिकार बनाया है।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड रहा है अच्छा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक जरूर बनाया है, लेकिन पाकिस्तान और साउथ अफ्रीक के खिलाफ वह सस्ते में पवेलियन लौट गए। रोहित ने बांग्लादेश के विरुद्ध खेले कुल 11 टी20 पारियों में 41.1 की औसत से 452 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं।

मुश्किल खड़ी कर सकते हैं मुस्तफिजुर और शाकिब

बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 में रोहित और हार्दिक पांड्या को दो-दो बार अपना शिकार बनाया है। उन्होंने विरोट कोहली और सूर्यकुमार यादव को भी एक बार पवेलियन की राह दिखाई है, जबकि कोहली मुस्तफिजुर की गेंदों पर 117 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए हैं। वहीं शाकिब अल हसन ने भी सूर्यकुमार और विराट को एक-एक बार पवेलियन चलता किया है। जबकि कप्तान ने कप्तान को टी20 में दो बार आउट भी किया है।

यह भी पढ़ें- T20WC IND vs BAN: क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं किंग कोहली, महज 15 रन पीछे