विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Bangladesh: कुलदीप यादव के साथ फिर हो गया धोखा! रोहित शर्मा ने एक फैसले से किया सभी को हैरान

Published: Fri, 27 Sep 2024 10:28 AM (IST)

कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी करनी है। रोहित शर्मा ने टॉस ...और पढ़ें

कुलदीप यादव को कानपुर टेस्ट मैच में नहीं मिली जगह
कुलदीप यादव को कानपुर टेस्ट मैच में नहीं मिली जगह

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सभी को उम्मीद थी कि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को मौका देंगे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अपने घर में कुलदीप को मौका नहीं मिला है। वह दूसरे मैच में भी पानी पिलाते हुए नजर आएंगे। रोहित ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और बताया कि उन्होंने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

यानी कानपुर टेस्ट में भी वही टीम चुनी गई है जो चेन्नई टेस्ट मैच में थी। टीम संयोजन में तीन तेज गेंदबाज हैं तो दो स्पिनर हैं। इसी संयोजन के साथ भारत चेन्नई में उतरा था।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: कानपुर में सचिन, गावस्कर के क्लब में शामिल होंगे विराट कोहली, अश्विन भी लगाएंगे 'शतक' !

रोहित ने किया हैरान

रोहित का तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला हैरान करने वाला है। कानपुर की पिच धीमी है और काली मिट्टी से बनी है। यहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने का अनुमान नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों की जगह तीन स्पिनरों के साथ उतरेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चेन्नई में भी तीन स्पिनरों के साथ खेलना का अनुमान था क्योंकि वहां की पिच भी स्पिनरों की मददगार है। कानपुर में भी ऐसा ही था।हालांकि, रोहित ने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया और तीन स्पिनरों की जगह तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता दी।

जहां रोहित ने फैसला किया कि वह तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाएंगे वहीं तय हो गया कि कुलदीप को अपने घर में मौका नहीं मिलेगा। कुलदीप इस समय बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं चाहे फॉर्मेट कैसा भी है। उनकी स्पिन यहां बल्लेबाजों को परेशान कर सकती थी। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर वह बांग्लादेश को सस्ते में समेट सकते थे, लेकिन अब कुलदीप को टेस्ट में अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

बांग्लादेश ने किए बदलाव

बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। नाहिद राणा और तस्कीन अहमद को बाहर जाना पड़ा है। इन दोनों की जगह ताइजुल इस्लाम और खालीद अहमद आए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: ग्रीन पार्क में करो 'क्लीन स्वीप' भारतीय टीम, टेस्ट में दबदबा बनाए रखने उतरेंगे मेजबान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।