यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पेन का पंत पर तंज, कहा- धौनी ODI टीम में आ गया, अब तुम मेरे बच्चे संभालना
पेन ने कहा, एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धौनी आ गए हैं। इस लड़के (रिषभ पंत) को हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए।

विशेष संवाददाता, मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन स्लेजिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। एमसीजी में भी वह लगातार भारतीय बल्लेबाजों को उकसाने का काम कर रहे हैं। मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन वह भारतीय बल्लेबाज रिषभ पंत को परेशान करते नजर आए। उन्होंने शुक्रवार को पंत पर टिप्पणियां कीं।
हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणो और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पंत क्रीज पर उतरे थे। उसके बाद पेन ने कहा, एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धौनी आ गए हैं। इस लड़के (रिषभ पंत) को हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत का) ऑस्ट्रेलिया में हॉलीडे बढ़ जाएगा। हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं।
Tim Paine doing some recruiting for the @HurricanesBBL out in the middle of the 'G... 😂 #AUSvIND pic.twitter.com/6btRZA3KI7
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2018
पेन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा, तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में पंत एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए थे। पेन ने भारत के इस युवा विकेटकीपर को ट्रोल करने का फैसला किया।
स्टंप माइक्रोफोन के उपयोग पर एसीए चिंतित
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के संघ (एसीए) ने स्टंप माइक्रोफोन के उपयोग पर चिंता जताई। एसीए प्रमुख एलिस्टेयर निकोलसन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि मैदान पर ‘गैरइरादतन और आकस्मिक’ बहस के कारण किसी खिलाड़ी को प्रतिबंध ङोलना पड़े।
एसीए ने स्टंप माइक्राफोन से खिलाड़ियों की आपसी बातचीत के प्रसारण पर आपत्ति जताई है। एसीए ने कहा कि वह स्टंप माइक्रोफोन के उपयोग के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वह इसको लेकर नियमों में स्पष्टता चाहते हैं। निकोलसन ने ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि हम खुश नहीं हैं।