विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: नहीं पता क्या होता है बॉक्सिंग डे टेस्ट तो यहां जानिए पूरा इतिहास

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 19 Dec 2018 09:58 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Dec 2018 09:58 AM (GMT+05:30)

ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट का आयोजन करते रहे हैं।

IND vs AUS: नहीं पता क्या होता है बॉक्सिंग डे टेस्ट तो यहां जानिए पूरा इतिहास
IND vs AUS: नहीं पता क्या होता है बॉक्सिंग डे टेस्ट तो यहां जानिए पूरा इतिहास

मेलबर्न, जेएनएन। बॉक्सिंग-डे यानी क्रिसमस के ठीक बाद का दिन। मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर लगभग हर साल टेस्ट मैच आयोजित होता है और इसे ऑस्ट्रेलिया में सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला माना जाता है। बॉक्सिंग डे को लेकर कई कहानियां हैं कुछ लोग मानते हैं कि रोमन काल या शुरुआती ईसाई काल में धातु के बने डिब्बे चर्च के बाहर रख दिए जाते थे, जिनके माध्यम से सेंट स्टीफन की दावत के नाम पर भेंट इकट्ठा की जाती थीं।

1871 के बाद से पूरे ब्रिटेन में इस दिन छुट्टी होती है। ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया के कुछ राज्यों में भी बॉक्सिंग डे को शॉपिंग के दिन की तरह मनाया जाता है। दुकानदार भारी सेल लगाते हैं। बॉक्सिंग-डे के क्रिकेट से नाते की भी एक दिलचस्प कहानी है। ऑस्ट्रेलिया में इस दिन एमसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट का आयोजन करते रहे हैं। पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरुआत इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1913 में जोहानिसबर्ग में हुई लेकिन इसके बाद अगला बॉक्सिंग डे टेस्ट होने में 48 साल लग गए।

ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ 1968-69 से हुई लेकिन ये परंपरा का हिस्सा बना 1981-82 से, तब से लगभग हर साल एमसीजी यानी एमसीजी टेस्ट मैच का आयोजन ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट कैलैंडर की पहचान बन गया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।