विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: ऐतिहासिक जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में क्या बोल गए 'कप्तान कोहली'?

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Mon, 10 Dec 2018 11:44 AM (IST)

टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि हम अक्सर कहते थे कि हम अच्छा खेले लेकिन जीत नहीं पाए, ये सोच इस समय हमारी टीम में नहीं थी।

IND vs AUS: ऐतिहासिक जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में क्या बोल गए 'कप्तान कोहली'?
IND vs AUS: ऐतिहासिक जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में क्या बोल गए 'कप्तान कोहली'?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट में भारत को 31 रन से जीत मिली, सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में जीतना टीम इंडिया के लिए अच्छी बात है क्योंकि इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। भारत ने 1932 से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया का 12 बार दौरा किया है और ये पहली बार है कि टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीता हो।

इस एतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी काफी खुश नजर आए। जीत के बाद कोहली ने कहा कि हम मानते हैं कि हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, पहली पारी में हमारा ध्यान रन बनाने पर था ना कि विकेट पर समय गुजारने का हालांकि उन्होंने इसे गलत रणनीति भी बताई। कोहली ने कहा कि खराब बल्लेबाजी कर हमने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को हावी होने का मौका दे दिया था, उस समय पुजारा ने अच्छी बल्लेबाजी की और हम ठीक ठाक स्कोर तक पहुंचे।

कोहली ने कहा कि पहली पारी के बाद दूसरी पारी में हमने अगल रणनीति बनाई, दूसरी पारी में हमारा पूरा ध्यान साझेदारियों पर था। विराट ने कहा कि दूसरी पारी में हमारा ध्यान तेज गति से रन बनाने पर नहीं था, हम विकेट पर ज्यादा से ज्यादा टिकना चाहते थे, जिससे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज थक जाए और हमे बाद में आसानी से रन बनाने का मौका मिल जाए। इसके बाद कोहली ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे मेरे गेंदबाजों पर गर्व है, हम केवल 4 गेंदबाजों के साथ खेले और उन्होंने दोनों पारी में 20 विकेट चटकाए।

टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि हम अक्सर कहते थे कि हम अच्छा खेले लेकिन जीत नहीं पाए, ये सोच इस समय हमारी टीम में नहीं थी। हमारे दिमाग में बस ये बात थी कि या तो मैच हम जीतेंगे या ड्रॉ होगा, हार के बारे में तो पूरी टीम ने ही नहीं सोचा था। कोहली ने ये भी माना कि हम भले ही पहला टेस्ट मैच जीत गए हो लेकिन पूरी सीरीज में इसी माइंड सैट से खेलना होगा। अंत में विराट ने ऑस्ट्रेलिया की भी तारीफ की और कहा कि कंगारू टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।