विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: सिर्फ कोहली ही नहीं, इस भारतीय खिलाड़ी ने भी उड़ा रखी है ऑस्ट्रेलिया की नींद

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 19 Nov 2018 03:37 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:26 AM (GMT+05:30)

Ind vs Aus: भारत को पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेलना है।

Ind vs Aus: सिर्फ कोहली ही नहीं, इस भारतीय खिलाड़ी ने भी उड़ा रखी है ऑस्ट्रेलिया की नींद
Ind vs Aus: सिर्फ कोहली ही नहीं, इस भारतीय खिलाड़ी ने भी उड़ा रखी है ऑस्ट्रेलिया की नींद

ब्रिस्बेन, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली टी-20 सीरीज़ में सिर्फ विराट कोहली की कंगारुओं का सिरदर्द नहीं बढ़ा रहे हैं। कोहली की साथ-साथ रोहित शर्मा को लेकर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम रणनीति बना रही है। रोहित शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में भी सेंचुरी जड़ी थी।

रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया उन्हें सटीक इनस्विंगर से स्टंप के ठीक सामने एलबीडब्ल्यू आउट करने की रणनीति अपना सकता है या फिर वो शार्ट पिच गेंदों से उनकी परीक्षा लेगा।  इसका खुलासा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने किया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित अन्य बल्लेबाज है जो बुधवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के काफी सिरदर्द पैदा कर सकते हैं।

कूल्टर नाइल ने सोमवार को गाबा में कहा, ‘वह अविश्वसनीय खिलाड़ी है। उसका रिकार्ड इसका गवाह हैं उसका विश्व भर में शानदार रिकार्ड है इसलिए निश्चित तौर पर उस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमें भी उसके खिलाफ नई गेंद से थोड़ी सफलता मिली है। मुझे याद है कि पिछली बार डोर्फ (जैसन बेहरनडोर्फ) ने उसे पगबाधा आउट किया था। हम फिर से ऐसा करने की कोशिश करेंगे।’

कूल्टर नाइल इसके अलावा रोहत को शॉर्ट पिच गेंदे करने को लेकर भी उत्साहित हैं। रोहित का आस्ट्रेलिया में प्रभावशाली रिकार्ड रहा है। पिछले आठ वर्षों में उन्होंने यहां 62.31 की औसत से 810 रन बनाए हैं।

बाएं हाथ का तेज गेंदबाज जेसन आस्ट्रेलिया का तुरूप का इक्का हो सकता है। उन्होंने पिछले साल गुवाहाटी में खेले गये टी20 में भारतीयों को परेशान करके 21 रन देकर चार विकेट लिए थे। उन्होंने भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जिनमें रोहित और कोहली भी शामिल थे।

कूल्टर नाइल ने कहा, ‘हर कोई जानता है कि वह शुरू में गेंदबाजी करने का अच्छा विकल्प है। वह यहां गेंद को स्विंग कराएगा। आज की परिस्थितियां बहुत अच्छी हैं और उम्मीद है कि उस दिन (बुधवार) भी ऐसी ही परिस्थितियां होंगी। गेंद जल्दी स्विंग होगी। उम्मीद है कि हम अपने मौकों का फायदा उठाएंगे क्योंकि वह निश्चित तौर पर कुछ मौके बनाएगा।’

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।