विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: बारिश से नहीं हुआ अभ्यास मैच, कोहली ने इशांत और विजय के साथ किया ये काम

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 28 Nov 2018 11:37 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 02:18 PM (IST)

सिडनी में मंगलवार रात को ही बारिश शुरू हो गई थी और लगभग पूरे दिन बारिश होने के कारण मैदान काफी गीला हो गया।

Ind vs Aus: बारिश से नहीं हुआ अभ्यास मैच, कोहली ने इशांत और विजय के साथ किया ये काम
Ind vs Aus: बारिश से नहीं हुआ अभ्यास मैच, कोहली ने इशांत और विजय के साथ किया ये काम

सिडनी, जेएनएन। भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच बुधवार को यहां शुरू होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद हो गया। लगातार बारिश के कारण खिलाड़ी मैदान से दूर रहे और मौसम लगातार खराब ही रहा। सिडनी में मंगलवार रात को ही बारिश शुरू हो गई थी और लगभग पूरे दिन बारिश होने के कारण मैदान काफी गीला हो गया।

स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे बारिश कुछ देर के लिए रुकी और मैदानकर्मियों ने पिच और आउटफील्ड को तैयार करने की कोशिश की। इसके बाद दोबारा बारिश नहीं होने की स्थिति में टॉस का समय साढ़े तीन बजे रखा गया और मैच चार बजे शुरू होना था।

लेकिन तीन बजे पहले दिन का खेल एक भी गेंद फेंके बिना रद कर दिया गया। अगले तीनों दिन अब आधे घंटे का अतिरिक्त खेल होगा।

पहले दिन का खेल रद होने के बाद विराट कोहली ने इशांत शर्मा, मुरली विजय के साथ जिम में पसीना बहाया। कोहली ने ये ट्वीट किया। 

भारतीय सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य हालात के आकलन के लिए सुबह मैदान पर आए। खराब मौसम के कारण टीम मैदान पर नहीं पहुंची।

गुरुवार सुबह भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है लेकिन दूसरे दिन दोपहर के बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।