विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने की खास तैयारी, जानिए कोहली का 'विराट' प्लान

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 04 Dec 2018 11:39 AM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 01:15 PM (IST)

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ों की फौज भी नेट्स पर पसीना बहाते हुए दिखाई दी।

Ind vs Aus: एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने की खास तैयारी, जानिए कोहली का 'विराट' प्लान
Ind vs Aus: एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने की खास तैयारी, जानिए कोहली का 'विराट' प्लान

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलड में खेला जाना है। इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया अपनी कमजोरियों से पार पाने के लिए जमकर मैदान पर पसीना बहा रही है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली तो इस टेस्ट से पहले अपनी कमज़ोरियों से पार पाते हुए अपने तरकश में नए तीर जोड़ने की कोशिश में जुट गए हैं। 

कोहली का 'विराट' प्लान

विराट कोहली टेस्ट सीरीज़ से पहले अभ्यास सत्र के दौरान बड़े शाट्स लगाते नज़र आए। ऑस्ट्रेलिया के मैदान भारतीय मैदानों के मुकाबले ज़्यादा बड़े हैं तो ऐसे में कोहली दो फील्डरों के बीच गैप का फायदा उठाने के लिए प्रैक्टिस सेशन में इस तरह के बड़े शाट्स की तैयारी करते दिखाई दिए। आपको बता दें कि कोहली हमेशा ही कहते आए हैं कि वो छक्के लगाना पसंद नहीं करते उनका मानना है कि जब वो ग्राउंड शाट्स लगाकर या फिर चौके लगाकर ही रन बना सकते हैं तो फिर बड़े शाट्स क्यों खेले जाएं। ऑस्ट्रेलियाई मैदानों को देखते हुए कोहली अब बड़े शाट्स की अभ्यास कर रहे हैं। टेस्ट सीरीज़ के लिए यही है कोहली का विराट प्लान।

(देखिए, अभ्यास के दौरान कोहली का वीडियो)

आपको बता दें कि कुछ इसी तरह की तैयारी कोहली ने टी-20 सीरीज़ से पहले भी की थी। आपको याद ही होगी कि कैसे कोहली ने तीसरे टी-20 में विराट पारी खेलते हुए उस मैच में भारत को जीत दिलाकर टी-20 सीरीज़ को बराबरी पर खत्म किया था। 

गेंदबाज़ों ने भी जमकर बहाया पसीना

वहीं टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ों की फौज भी नेट्स पर पसीना बहाते हुए दिखाई दी। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाज़ी की धार और रफ्तार के साथ-साथ अपनी लाइन और लैंथ को सटीक रखने के लिए प्रैक्टिस की।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कभी भी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीत सकी है। इस बार भारतीय टीम के पास गोल्डन चांस है इस रिकॉर्ड को बदलने का। इसकी वजह है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर गेंद से छेड़छाड़ के मामले में लगे बैन के चलते भारत के खिलाफ सीरीज़ में नहीं खेलेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।