विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: मेलबर्न टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का भाई हुआ गिरफ्तार, ये है वजह

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Fri, 28 Dec 2018 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 10:44 AM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Ind vs Aus: मेलबर्न टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का भाई हुआ गिरफ्तार, ये है वजह
Ind vs Aus: मेलबर्न टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का भाई हुआ गिरफ्तार, ये है वजह

सिडनी, जेएनएन। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा मेलबर्न में टेस्ट मैच खेल रहे हैं और उधर पुलिस ने उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उस्मान ख्वाजा के भाई पर उस मामले में एक गवाह को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया, जिसमें उसने प्रेम त्रिकोण के अपने प्रतिद्वंद्वी को कथित तौर पर एक फर्जी आतंकवादी साजिश में फंसाया था।

अर्सलान ख्वाजा को दिसंबर के शुरू में जालसाजी और न्याय में विघ्न डालने के आरोप में सिडनी की एक अदालत में पेश किया गया था और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस की प्रवक्ता ने कहा कि उसे आतंकवाद निरोधक जांच में ‘गवाह को प्रभावित करने के कथित प्रयास’ के बाद गुरुवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

ख्वाजा के 39 वर्षीय भाई पर जमानत की अपनी शर्तों का उल्लंघन करने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। उसे जमानत देने से इन्कार कर दिया गया।

अगस्त में पुलिस ने श्रीलंकाई छात्र मोहम्मद कमर निजामुद्दीन को सिडनी में गिरफ्तार किया था। इस साल की शुरूआत में न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के दफ्तर में बरामद की गई एक नोटबुक में कथित तौर पर यह योजना लिखी गयी थी जिसके आधार पर उस छात्र की गिरफ्तारी की गई।

ख्वाजा उसी विभाग में काम करता है जिसमें निजामुद्दीन है। आस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा कि एक महिला को लेकर ख्वाजा उससे बदला लेना चाहता था।

पाकिस्तान में जन्में उस्मान ख्वाजा आस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ मेलबर्न में तीसरे टेस्ट मैच में खेल रहे हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।