विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: पहले दिन घटी इस घटना को लेकर सबसे ज़्यादा निराश है पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 26 Dec 2018 04:55 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 06:25 AM (IST)

Ind vs Aus: भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 215 रन बनाए हैं। उस समय कोहली 47 और चेतेश्वर पुजारा 68 रन पर खेल रहे थे।

VIDEO: पहले दिन घटी इस घटना को लेकर सबसे ज़्यादा निराश है पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम
VIDEO: पहले दिन घटी इस घटना को लेकर सबसे ज़्यादा निराश है पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम

मेलबर्न, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि उनकी टीम तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन विराट कोहली का कीमती विकेट हासिल नहीं कर पाने से निराश है और उन्होंने दूसरे दिन सुबह कूकाबुरा की सख्त गेंद का पूरा फायदा उठाने पर जोर दिया।

कोहली जब 47 रन पर थे तब कप्तान टिम पेन ने दिन के आखिरी क्षणों में मिशेल स्टार्क की गेंद पर उनका आसान कैच छोड़ा।

हेड ने बुधवार को कहा, ‘स्टार्क ने वह दिन का सर्वश्रेष्ठ ओवर किया था। उन्होंने कोहली को अंदर और बाहर जाती गेंदों से परेशान किया। उम्मीद है कि यह नई गेंद कल सुबह भी उपयोगी साबित होगी। यह मौका गंवाना निराशाजनक है लेकिन ऐसा होता है।’

(देखिए, कोहली को मिले जीवनदान का वीडियो)

आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को काफी पसीना बहाना पड़ा क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों ने टिककर खेलने को तरजीह दी। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 215 रन बनाए हैं। उस समय कोहली 47 और चेतेश्वर पुजारा 68 रन पर खेल रहे थे। इससे पहले मयंक अग्रवाल ने अपने पदार्पण मैच में 76 रन की पारी खेली।

हेड ने कहा, ‘हम आज चार-पांच विकेट लेना पसंद करते लेकिन कल सुबह का सत्र काफी महत्वपूर्ण होगा और अगर हम सुबह दो विकेट लेने में सफल रहते हैं तो इसका फायदा मिलेगा क्योंकि गेंद सख्त रहेगी और बाद में बाएं हाथ के दो बल्लेबाज खेलने के लिए आएंगे।’

हेड ने कहा कि गेंदबाजी इकाई ने रन प्रवाह पर अंकुश लगाकर अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद जताई कि गुरुवार को भी वे इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘हां यह मुश्किल दिन था। टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद परिश्रम वाला दिन और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। हमने दबाव बनाया और हमने अब तक पूरी श्रृंखला में देखा है कि किसी भी दिन ऊंची दर से रन नहीं बने।’

हेड ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है। हमेशा आपको अच्छा विकेट नहीं मिलता और आज हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अब कल की सुबह अहम होगी और हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम कल भी आज जैसी गेंदबाजी करें। मुझे लगता है कि हमने कड़ी परिस्थितियों में भारत पर अंकुश लगाए रखा।’

हेड ने दो विकेट लेने के लिए कमिंस की भी तारीफ की। हेड ने कहा, ‘कमिंस ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और दो विकेट लिए। उसने आक्रामक गेंदबाजी की तथा अपने बाउंसर का अच्छा उपयोग किया। उसने सारे दिन भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।’

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।