विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: भारतीय बल्लेबाज़ों को लगातार छेड़ रहे हैं कंगारू कप्तान, अब बोली ऐसी-ऐसी बातें

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 27 Dec 2018 01:29 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 06:16 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने विकेट के पीछे से भारतीय बल्लेबाजों को छेड़ना जारी रखा और इस बार उनके निशाने पर रोहित शर्मा थे।

Video: भारतीय बल्लेबाज़ों को लगातार छेड़ रहे हैं कंगारू कप्तान, अब बोली ऐसी-ऐसी बातें
Video: भारतीय बल्लेबाज़ों को लगातार छेड़ रहे हैं कंगारू कप्तान, अब बोली ऐसी-ऐसी बातें

मेलबर्न, जेएनएन। पर्थ टेस्ट में विराट कोहली के साथ टिम पेन का मजाक खूब चर्चा में रहा था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने विकेट के पीछे से भारतीय बल्लेबाजों को छेड़ना जारी रखा और इस बार उनके निशाने पर रोहित शर्मा थे।

तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीसरे सत्र के खेल के दौरान पेन अपने साथी एरोन फिंच से बात कर रहे थे कि अगर रोहित एमसीजी पर छक्का जड़ता है तो वह आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ जाएंगे। उनकी यह बातचीत स्टंप माइक्रोफोन ने पकड़ ली थी।

पेन ने करीबी क्षेत्ररक्षक फिंच से कहा, ‘मुझे रॉयल्स और इंडियंस में किसी एक को चुनना है। अगर रोहित यहां छक्का जड़ देता है तो मुंबई से खेलने लग जाऊंगा।’

पेन कुछ ओवर तक रोहित के लिए विकेटों के पीछे से टिप्पणियां करते रहे और हर बार मुंबई इंडियंस के कप्तान ने मुस्कुराकर उनका जवाब दिया।

पेन ने राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी में बेन स्टोक्स और जोस बटलर का जिक्र करते हुए कहा, ‘रॉयल्स में इंग्लैंड के कुछ ज्यादा खिलाड़ी हैं।’

 (देखिए इस बातचीत का वीडियो)

पेन इसके बाद भी नहीं रूके। उन्होंने फिंच से कहा, तुम लगभग हर टीम की तरफ से खेल चुके हो न।’

फिंच ने जवाब दिया ‘बेंगलूर को छोड़कर।’

पेन ने सवालिया अंदाज में पूछा ‘बेंगलूर को छोड़कर?’

(ये देखिए पेन की बातचीत का वीडियो)

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को बहुत मजा आया और उन्होंने टिम पेन का मज़ाक उड़ाना शुरु कर दिया। यहां तक की मुंबई इंडियंस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से टिम पेन की इस बातचीत का जवाब दिया। आप खुद ही देखिए कि कैसे फैंस ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया-

पर्थ टेस्ट मैच में पेन और कोहली के बीच तीखी बहस हो गई थी और एक बार अंपायरों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।