विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट के लिए बदलेगा समय, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे मैच

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 25 Dec 2018 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 05:27 PM (IST)

चार टेस्ट मैचों की ये सीरीज़ फिलहाल एक-एक की बराबरी पर है। इस टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच भारत ने 31 रन से जीता था। पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर इस सीरीज़ को बराबरी पर ला दिया था।

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट के लिए बदलेगा समय, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे मैच
IND vs AUS: तीसरे टेस्ट के लिए बदलेगा समय, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे मैच

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसंबर यानि बुधवार से खेला जाएगा। ये मुकाबला मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा। चार टेस्ट मैचों की ये सीरीज़ फिलहाल एक-एक की बराबरी पर है। इस टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच भारत ने 31 रन से जीता था। पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर इस सीरीज़ को बराबरी पर ला दिया था। ऐसे में ये तीसरा टेस्ट मैच सीरीज़ के लिहाज़ से काफी अहम है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कब, कहां और कैसे तीसरे टेस्ट मैच का मज़ा ले सकते हैं- 

किस जगह खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेला जाएगा। पिछली बार जब भारत एमसीजी पर खेला था तो वह टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ था। कोहली और अजिंक्य रहाणे ने उस मैच में शतक जड़े थे।

किस समय शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच?

पहले टेस्ट मैच के लिए आपको भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे उठना पडता था। फिर दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया तो वो मैच सुबह 07.50 पर शुरू होता था, लेकिन तीसरे मुकाबले को देखने के लिए आपको फिर से सुबह जल्दी उठने पड़ेगा। मेलबर्न में खेला जाने वाले ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 05:00 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच आप सोनी पिक्चर नेटवर्क (सोनी सिक्स, सोनी टेन) के साथ एसपीएनआई पर देख सकते हैं। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

इसके अलावा हिंदी में लाइव अपडेट्स के लिए आप www.jagran.comपर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आपको हर मैच की अपडेट्स, लाइव स्कोर और नतीजे सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।