विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया लेकिन शनिवार तक नहीं करेगी अभ्यास

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 19 Dec 2018 09:39 PM (GMT+05:30)

दूसरा टेस्ट मंगलवार को खत्म हो गया था और तीसरा टेस्ट 26 तारीख से होना है।

IND vs AUS: मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया लेकिन शनिवार तक नहीं करेगी अभ्यास
IND vs AUS: मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया लेकिन शनिवार तक नहीं करेगी अभ्यास

नई दिल्ली, जेएनएन।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम 26 दिसंबर से यहां होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए बुधवार को मेलबर्न पहुंच गई। होटल की तरफ से कोच रवि शास्त्री सहित पूरी टीम इंडिया का स्वागत किया गया। हालांकि, कप्तान विराट कोहली कुछ टेंशन में नजर आए। भारत की हार के बाद टीम के अंदर भिड़ंत की खबरों से शायद वह निराश होंगे। हालांकि, इस बीच टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि भारतीय खिलाड़ी शनिवार तक अभ्यास नहीं करेंगे।

दूसरा टेस्ट मंगलवार को खत्म हो गया था और तीसरा टेस्ट 26 तारीख से होना है। टीम इंडिया बुधवार को यहां पहुंची। उसके खिलाड़ी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अभ्यास करने की जगह मेलबर्न के आसपास के इलाके घूमने जा सकते हैं। अजिंक्य रहाणे और उमेश यादव के अलावा कुछ और खिलाडि़यों की पत्नियां यहां पर ही हैं। इस बीच टीम के पास खिलाडि़यों के बीच चल रहे मतभेदों को भी खत्म करने का मौका होगा। 

टीम इंडिया पर भड़के गावस्कर

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करने में नाकाम रहता है तो विराट कोहली और रवि शास्त्री की कप्तान और कोच के रूप में भूमिका की समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने टीम प्रबंधन की चयन में की गई गलती की कड़ी आलोचना की।

गावस्कर टीम प्रबंधन की चयन को लेकर पसंद से प्रभावित नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘हम इसे देख रहे हैं - दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही चयन को लेकर बड़ी चूक की जा रही है। टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है क्योंकि वह मैच गंवा रही है। अगर सही चयन किया जाता तो टीम इन मैचों को जीत सकती थी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।