विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ को गिराकर हेजलवुड ने भारत को इस तरह दी चुनौती

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Tue, 27 Nov 2018 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 10:45 AM (IST)

स्मिथ और डेविड वॉर्नर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया था और इसी वजह से वो अब इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ को गिराकर हेजलवुड ने भारत को इस तरह दी चुनौती
IND vs AUS: स्टीव स्मिथ को गिराकर हेजलवुड ने भारत को इस तरह दी चुनौती

 नई दिल्ली, जेएनएन।  ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भले ही भारत के खिलाफ नहीं खेल रहे हों लेकिन वह अपने अनुभवों से अपनी टीम के गेंदबाजों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गेंद का नेट्स पर सामना कर रहे हैं। इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जब हर कोई हंसने लगा हालांकि भारत के लिए ये हंसी बिल्कुल सहीं हैष

टेस्ट मुकाबले से पहले दोनों ही टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं, ऐसे में स्मिथ को अभ्यास के दौरान पेट कमिंस और जोश हेजलवुड गेंद फेंक रहे थे । प्रैक्टिस के दौरान हेजलवुड ने एक ऐसा बाउंसर फेंका जिस पर स्मिथ चूक गए और अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर बैठे। हेजलवुड काफी लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और आते ही उनका लय में दिखना भारतीय बल्लेबाजों के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ 6 दिसंबर को एडिलेड में खेले जाने वाले मैच से होगा। इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ के बैन के चलते भारत के खिलाफ नहीं खेल पा रहे हैं। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया था और इसी वजह से वो अब इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं।

इन दोनों दिग्गज़ों को भले ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने के लिए प्रतिबंधित किया गया हो लेकिन स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर तब भी अपने गेंदबाजों की तैयारी में मदद करके भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अपनी कुछ भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व कप्तान स्मिथ और वार्नर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स की तैयारियों के लिए आस्ट्रेलियाई नेट अभ्यास में भाग लेने पर सहमत हो गए हैं।

हालांकि स्मिथ और वार्नर की जल्द ही बैगी ग्रीन कैप पहनने की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर लगाये गए प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला किया। यह पूर्व कप्तान और उप कप्तान हालांकि पर्दे के पीछे से अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।