विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: सचिन तेंदुलकर ने की ICC की आलोचना, मिचेल जॉनसन ने दिया ये जवाब

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 24 Dec 2018 12:17 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 12:24 PM (IST)

सचिन से पहले पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों मिशेल जॉनसन और माइकल वॉन ने भी आइसीसी की आलोचना की थी।

Ind vs Aus: सचिन तेंदुलकर ने की ICC की आलोचना, मिचेल जॉनसन ने दिया ये जवाब
Ind vs Aus: सचिन तेंदुलकर ने की ICC की आलोचना, मिचेल जॉनसन ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, पीटीआइ। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पर्थ स्टेडियम की पिच को औसत रेटिंग देने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की आलोचना की। सचिन के आइसीसी की आलोचना करने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर मिचेल जॉनसन ने भी क्रिकेट के भगवान की बात पर हामी भरी है। इससे पहले मिचेल जॉनसन और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी आइसीसी के इस फैसले पर अपनी नाराज़गी जता चुके हैं।

पिच को लेकर आइसीसी के फैसले पर तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, पिच की अहम भूमिका होती है। खासकर टेस्ट क्रिकेट में। टेस्ट क्रिकेट को फिर से स्थापित करने और इसे रोचक बनाने के लिए हमें चाहिए कि पर्थ जैसी और पिच बनाई जाएं, जिसमें बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के खेल कौशल की परीक्षा हो सके। उस पिच (पर्थ) को औसत कहने का कोई अर्थ नहीं।

सचिन के इस ट्वीट के बाद जॉनसन ने भी क्रिकेट के भगवान की बात का समर्थन करते हुए ये ट्वीट किया।

सचिन से पहले पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों मिचेल जॉनसन और माइकल वॉन ने भी आइसीसी की आलोचना की थी। जॉनसन ने ट्विटर पर लिखा था कि पिच में कोई खराबी नहीं थी। बल्ले और गेंद के बीच जंग देखकर अच्छा लगा।

जॉनसन ने लिखा था कि असमान उछाल अक्सर देखने को मिलता है जब पिच टूटती है। क्या यह उस पिच से अलग है जहां गेंद एक मीटर या ज्यादा स्पिन लेती है और नीची रहती है। मालूम हो कि पर्थ की पिच पर इतना उछाल था कि मोहम्मद शमी की गेंद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच के दायें दस्ताने पर लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।