विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: पृथ्वी शॉ की चोट को लेकर आया ये ताज़ा Update, पर्थ टेस्ट से पहले किया ये काम

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 11 Dec 2018 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 04:36 PM (IST)

पृथ्वी शॉ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी।

Ind vs Aus: पृथ्वी शॉ की चोट को लेकर आया ये ताज़ा Update, पर्थ टेस्ट से पहले किया ये काम
Ind vs Aus: पृथ्वी शॉ की चोट को लेकर आया ये ताज़ा Update, पर्थ टेस्ट से पहले किया ये काम

एडिलेड, जेएनएन। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले चोटिल हुए पृथ्वी शॉ की चोट को लेकर एक ताज़ा अपडेट आ गया है। इस भारतीय युवा बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले फिटनेस हासिल करने के लिए दौड़ना शुरू कर दिया है। दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर यानि शुक्रवार से पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। 

पृथ्वी शॉ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी। इस वजह से वह ऐडिलेड टेस्ट में नहीं खेल सके थे। मुंबई के इस बल्लेबाज को ऐडिलेड टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन के खेल की शुरुआत से पहले ऐडिलेड ओवल में दौड़ते हुए देखा गया।

अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण करते हुए टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले शॉ का टखना अभ्यास मैच के दौरान डीप मिडविकेट बाउंड्री पर कैच लेते हुए मुड़ गया था। पर्थ टेस्ट में शॉ के खेलने की संभावना बेहद कम है लेकिन मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए उनकी टीम में वापसी हो सकती है। हालांकि टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने ये पहले ही कहा था कि, शॉ मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में वापसी कर सकता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में 134 रन की पारी खेलने के लिए शॉ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। इसके साथ ही वह टेस्ट पदार्पण करते हुए शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे। शॉ ने इसके बाद 70 और 33 रन की पारियां खेली। माना जा रहा था कि ऐडिलेड टेस्ट में शॉ को लोकेश राहुल या मुरली विजय के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया जा सकता था। शॉ के बाहर होने के बाद राहुल और विजय ने भारतीय पारी का आगाज किया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।