विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: रवि शास्त्री ने बताया, कब हो सकती है पृथ्वी शॉ की वापसी?

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 05 Dec 2018 04:18 PM (IST)

टेस्ट सीरीज के बारे में रवि शास्त्री ने कहा कि अपने देश में कोई भी टीम कमजोर नहीं होती है।

IND vs AUS: रवि शास्त्री ने बताया, कब हो सकती है पृथ्वी शॉ की वापसी?
IND vs AUS: रवि शास्त्री ने बताया, कब हो सकती है पृथ्वी शॉ की वापसी?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 6 दिसंबर से होने जा रहा है। पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के स्टार और युवा ओपनर चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे, अब कोच रवि शास्त्री ने उनकी चोट के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि वह बहुत जल्दी जल्दी रिकवर हो रहा है और तेजी से उसकी चोट में सुधार हो रहा है। कोच ने इस दौरान ये भी बताया कि वह सीरीज के तीसरे टेस्ट यानी 26 दिसंबर से शुरू होने बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं।

कोच ने संकेत दिए कि मेलबर्न टेस्ट तक वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में फील्डिंग के दौरान इस खिलाड़ी की टखने में चोट लग गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के सलामी बल्लेबाज मैक्स ब्रंट को डीप मिड विकेट पर बाइंड्री लाइन के पास कैच करने के बाद पृथ्वी अपना संतुलन नहीं बना पाए और और गिर पड़े। दर्द से कराहते पृथ्वी अपने बाएं पैर को जमीन पर रख भी नहीं पा रहे थे।

शास्त्री ने कहा कि उन्हें चोटिल होकर बाहर बैठकर दुख होता है लेकिन अच्छी बात ये हैं कि वह तेजी से चोट से उबर रहा है। फिलहाल वह थोड़ा चलने लगा है, अगर अगले सप्ताह तक वह दौड़ने लगा तो वह हमारे और उसके लिए अच्छी बात होगी। टीम इंडिया के कोच ने कहा कि पृथ्वी अभी युवा है इसलिए चोट से जल्द से जल्द उबर सकते हैं। हो सकता है कि उनके खेलने और ना खेलने का फैसला हम पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट में ही लें।

वहीं टेस्ट सीरीज के बारे में रवि शास्त्री ने कहा कि अपने देश में कोई भी टीम कमजोर नहीं होती है। आप किसी भी टीम के खिलाफ खेलो आपको अपना सौ प्रतिशत देना ही होता है। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में खेल रहा है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। हमारी टीम में कई अच्छे गेंदबाज है, उम्मीद है सीरीज में अच्छी प्रतिस्पर्धा होगी।

कोच ने  कहा, सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दिन के एक दो सेशन अपने नाम करने से कुछ नहीं होगा। शास्त्री ने कहा, दिन के एक दो सत्र अपने नाम करने से कुछ नहीं होगी आपको पूरे समय अच्छा करना होगा क्योंकि मैच का रुख एक घंटे के खेल में पूरी तरह बदल जाता है और ये बात हमारे खिलाडी़ अच्छी तरह से जानते हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।