विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: धौनी की वापसी तय, आज होगा वनडे सीरीज़ के लिए टीम का एलान!

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 24 Dec 2018 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 04:22 PM (IST)

Ind vs Aus: धौनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था।

Ind vs Aus: धौनी की वापसी तय, आज होगा वनडे सीरीज़ के लिए टीम का एलान!
Ind vs Aus: धौनी की वापसी तय, आज होगा वनडे सीरीज़ के लिए टीम का एलान!

मेलबर्न, जेएनएन। महेंद्र सिंह धौनी की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी तय है। बीसीसीआइ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा करनी है। बोर्ड की चयन समिति की बैठक सोमवार को तय है लेकिन यह आगे भी बढ़ सकती है।

धौनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्टर्स वनडे सीरीज के लिए उसी टीम का चयन करने वाली है जो उसके अनुसार अगले वर्ष विश्व कप में खेलेगी। चयन समिति प्रमुख एमएसके प्रसाद पहले ही साफ कर चुके है कि धौनी विश्व कप 2019 के लिए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद है औस इसी के चलते धौनी का टीम में चुना जाना तय दिख रहा है।

पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में धौनी का बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उनका पिछले सात मैचों में स्कोर 27, 7, 20, 36, 8, 33 और 0 रहा है। यह प्रदर्शन उनकी ख्याति के अनुसार नहीं है लेकिन स्टम्प्स के पीछे उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। वे टीम के युवा खिलाड़ियों और कप्तान विराट को मार्गदर्शन देने का काम बखूबी निभा रहे हैं।

भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे खेलने है। यह मैच 12 जनवरी को सिडनी में, 15 जनवरी को एडिलेड में और 18 जनवरी को मेलबर्न में होंगे। इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड से पांच वनडे (23, 26, 28 और 31 जनवरी और 3 फरवरी) खेलने हैं। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैच 6, 8 और 10 फरवरी को होंगे।

धौनी को वनडे सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया चुने जाने की उम्मीद है। वे भारत की तरफ से पिछले 6 टी-20 मैच नहीं खेले थे और इन मैचों में रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी। धौनी इस बार सबसे छोटे फॉर्मेट में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। धौनी की टीम में वापसी के बावजूद रिषभ पंत का टीम में चुने जाना तय है। इस स्थिति में केएल राहुल और दिनेश कार्तिक का टीम में स्थान संदिग्ध हो गया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।