विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: 90 हजार टिकटें बिकी... भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का ऐसा क्रेज; 4 महीने पहले ही हुआ 'हाउसफुल'

Published: Thu, 26 Jun 2025 12:40 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 12:48 PM (IST)

IND vs AUS Match Tickets Sold Out: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर और नवंबर में खेले जाने वाले वनडे और टी20I ...और पढ़ें

IND vs AUS Match Tickets Sold Out: 4 महीने पहले 90 हजार टिकटें बिकी

IND vs AUS Match Tickets Sold Out: 4 महीने पहले 90 हजार टिकटें बिकी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AUS Match Tickets Sold Out: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच जब भी मैच खेला जाता है, तो उसका रोमांच चरम पर होता हैं। दोनों ही टीमों के बीच एक तगड़ी भिड़ंत देखने को मिलती हैं। 

वहीं, इन मैचों की टिकट भी काफी पहले से बिकने लगती हैं। हाल ही में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर और नवंबर में खेले जाने वाले वनडे और टी20I सीरीज की टिकटों की बिकी देखने को मिली हैं। 

दो हफ्तों के अंदर कुल 90 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। इससे ये पता चलता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मैचों का क्रैज फैंस के बीच कितना ज्यादा रहता हैं।

IND vs AUS Match Tickets Sold Out: 4 महीने पहले 90 हजार टिकटें बिकी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये खुलासा किया है कि आगामी भारत-ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Match Tickets) मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होने के सिर्फ दो हफ्तों के अंदर आठ मैचों के लिए 90,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इससे ये साफ पता चलता है कि इन सीरीज के लिए फैंस की दीवानगी कितनी हैं। इन बिके हुए टिकटों में से 16% से ज्यादा के भारतीय फैंस ग्रुप ने खरीदे हैं।

द भारत आर्मी ने अकेले 2,400 से ज्यादा टिकट खरीदे हैं, जबकि एक दूसरे फैन समूह, फैंस इंडिया ने 1,400 से  ज्यादा टिकट बुक किए हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, वर्ल्‍ड कप की तैयारी का बजेगा बिगुल

इस बीच, ब्रिसि बनियास फैन क्लब के एक सदस्य, अमित गोयल ने गाबा में होने वाले टी20I मैच के लिए अकेले 880 टिकट खरीदकर सुर्खियां बटोरी हैं। वह एक ही मैच के लिए सबसे अधिक ज्यादा टिकट खरीदने वाले इंसान बन गए हैं, जिससे ये समझ आता है उनका  इन मैचों के लिए कितना क्रेज है।

इस कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इवेंट्स और ऑपरेशंस की कार्यकारी महाप्रबंधक, जोएल मॉरिसन ने इन टिकट की बिकी पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा,

यह आंकड़ा बताता है कि यह सीरीज कितनी बड़ी होने वाली है और कैसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मुकाबले दुनिया भर में एक अलग ही क्रेज पैदा करते हैं। इस तरह की रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री, जो कि मैचों से लगभग चार महीने पहले हुई है, सीरीज के दौरान स्टेडियमों में दर्शकों की भारी भीड़ और एक शानदार माहौल की गारंटी देती है। 


-

जोएल मॉरिसन (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इवेंट्स और ऑपरेशंस की कार्यकारी महाप्रबंधक)

AUS vs IND ODI Series Schedule

19 अक्टूबर- पर्थ स्टेडियम (डे-नाइट)

23 अक्टूबर- एडिलेड ओवल (डे-नाइट)

25 अक्टूबर-सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (डे-नाइट)

यह भी पढ़ें: AUS Vs IND Match Schedule: भारत कब करेगा ऑस्ट्रेलिया का दौरा? वनडे-टी20I सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने

AUS vs IND T20I Series Schedule

29 अक्टूबर- मनुका ओवल, कैनबरा

31 अक्टूबर-मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

2 नवंबर- बेलेरिव ओवल, हबर्ट

6 नवंबर- गोल्ड कोस्ट स्टेडियम

8 नवंबर- द गाबा, ब्रिसबेन