विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: बीच मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, अंपायर को भी करनी पड़ी राहुल की तारीफ

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 05 Jan 2019 05:37 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 07:11 AM (IST)

Ind vs Aus: कोहली ने गेंद जसप्रीत बुमराह की जगह रवींद्र जडेजा को थमाई और तभी कुछ ऐसा हुआ कि अंपायर तक को लोकेश राहुल की सराहना करनी पड़ी।

Video: बीच मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, अंपायर को भी करनी पड़ी राहुल की तारीफ
Video: बीच मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, अंपायर को भी करनी पड़ी राहुल की तारीफ

सिडनी, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ कि अंपायर को भी लोकेश राहुल की तारीफ करनी पड़ी। विराट कोहली ने तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज़ी में पहला बदलाव किया। कोहली ने गेंद जसप्रीत बुमराह की जगह रवींद्र जडेजा को थमाई और तभी कुछ ऐसा हुआ कि अंपायर तक को लोकेश राहुल की सराहना करनी पड़ी।

अंपायर ने की राहुल की तारीफ

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह से तीन ओवर करवाने के बाद गेंद रवींद्र जडेजा को थमा दी। 15वें ओवर की पहली ही गेंद (14.1) पर जडेजा के सामने मार्कस हैरिस खेल रहे थे। पहली ही गेंद को हैरिस ने हवा में खेला और गेंद लोकेश राहुल की ओर गई। राहुल ने फुल लैंथ डाइव मारकर गेंद को पकड़ा। सभी को लगा की राहुल ने इस गेंद को कैच कर लिया है, लेकिन राहुल ने कहा कि गेंद ज़मीन पर पहले ही गिर गई थी। राहुल की इस खेल भावना को देखकर अंपायर इयान गूल्ड (Ian Gould) ने भी उनकी तारीफ की। राहुल की ईमानदारी की तारीफ ऑस्ट्रेलियाई कॉमेंटेटर ने भी की। जिस समय ऐसा हुआ हैरिस 24 रन बनाकर खेल रहे थे।

(देखिए वीडियो, अंपायर ने किस तरह से की राहुल की सराहना)

आपको बता दें कि इस टेस्ट मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 622/7 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। अब ऑस्ट्रेलिया इस विशाल स्कोर का पीछा कर रही है। भारत की तरफ से पहली पारी में पुजारा ने 193 रन बनाए थे। पुजारा के साथ-साथ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत ने भी नाबाद 159 रन की पारी खेलते हुए विदेश में न सिर्फ अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया बल्कि ये किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा विदेश में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। रवींद्र जडेजा ने भी इस मुकाबले में 81 रन की पारी खेली थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।